Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिस्को में सीईओ पद के दो भारतीय दावेदार

Advertiesment
हमें फॉलो करें सिस्को
, शुक्रवार, 26 अप्रैल 2013 (10:51 IST)
PR
वाशिंगटन। सिस्को सिस्टम्स के चेयरमैन और चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफीसर (सीईओ) जॉन चैम्बर्स ने कहा है कि दो-चार वर्ष बाद उनका स्थान लेने के लिए दो भारतीय दावेदार हैं। इनके नाम क्रमश: पद्मश्री वारियार और पंकज पटेल हैं। यह बात उन्होंने एक भारतीय समाचार पत्र द इकॉनामिक टाइम्स के साथ बात करते हुए दी।

इन दो भारतीय अमेरिकियों में से एक हैं पद्मश्री वारियार, जोकि सिस्को में चीफ टेक्निकल ऑफीसर और चीफ स्ट्रेटजी ऑफीसर हैं और वे 51 वर्ष की हैं। इस दौड़ में दूसरा नाम एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ डेवलपमेंट ऑफीसर (5 8 वर्षीय) पंकज पटेल का है।

जब 63 वर्षीय चैम्बर्स से समाचार पत्र ने उनस पूछा कि क्या कोई भारतीय उनके पद पर आ सकता है, उनका कहना था, निश्चित तौर पर, मेरे पास दो भारतीय सुपरस्टार्स हैं जोकि भारतीय हैं। यह हैं वारियार और पटेल।'

वारियर्स के बारे में चैम्बर्स का कहना है कि वे दुनिया के सबसे तेज तकनीकी लोगों में से एक हैं। पिछले 15 महीनों के दौरान कंपनी ने 15 अधिग्रहण किए हैं, उनका नेतृत्व वारियार ने ही किया है। और पटेल हमारी सभी इंजीनियरिंग टी मों के नेता सिद्ध हुए हैं। जितने मैंने देखे हैं, उनमें से वह सर्वश्रेष्ठ इंजीनियर है।

उल्लेखनीय है कि जॉन चैम्बर्स भारत की दो दिवसीय यात्रा पर राजधानी आए हैं। यहां उन्होंने प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह, आईटी मंत्री कपिल सिबल और वाणि ज्य मंत्री आनंद शर्मा से भेंट की है।

वे मानते हैं कि सिस्को में भारत और भारतीयों की महत्वपूर्ण भूमिका बनी रहेगी और जल्द ही कंपनी की वर्कफोर्स में ती तीस फीसद हिस्सा भारतीयों का होगा।

उन्होंने कहा कि छह वर्ष पहले जब सिस्को के भारत में केवल 1400 कर्मचारी थे लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 11 हजार 300 हो गई है। उनका कहना था‍ कि वे भारत में लेबर आर्बिटेज और आउटसोर्सिंग से बहुत आगे जाकर सहयोग करने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं। (वेबदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi