Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अभिनव को तोहफे में 'वॉल्वो'

Advertiesment
हमें फॉलो करें अभिनव बिंद्रा पाल डे वोइस वॉल्वो सेडान कार
चंडीगढ़ (भाषा) , शनिवार, 23 अगस्त 2008 (20:14 IST)
बीजिंग ओलिम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा पर पुरस्कारों की बौछार जारी है और उनकी इस उपलब्धि पर शनिवार को उन्हें 44 लाख रुपए की वॉल्वो सेडान कार पुरस्कार में मिली है।

अभिनव को सफेद रंग की एस-80 वी. आठ एक्सीक्यूटिव मॉडल वॉल्वो इंडिया के प्रबंध निदेशक पाल डे वोइस ने एक समारोह में प्रदान की।

इस मौके पर बिंद्रा ने कहा इस तोहफे को पाकर वे काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं। यह पूछने पर कि उन्होंने अभिनव को वॉल्वो तोहफे में देने का क्यों सोचा। उन्होंने कहा अभिनव की उपलब्धि पर हम उसे सम्मानित करना चाहते थे। अभिनव के पिता एएस बिंद्रा भी समारोह में मौजूद थे। उन्होंने पंजाब में पहली 'वॉल्वो' खरीदी थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi