Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केई, किन को जिमनास्टिक्स में स्वर्ण

Advertiesment
हमें फॉलो करें जियाओ किन ओलिम्पिक खेल जिमनास्टिक्स
बीजिंग , सोमवार, 18 अगस्त 2008 (12:38 IST)
चीन के जू केई और तीन बार के विश्व चैंपियन रह चुके जियाओ किन ने ओलिम्पिक खेलों की जिमनास्टिक्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इस खेल में अपने देश का दबदबा बरकरार रखा।

जू ने फ्लोर स्पर्धा में 16.050 का रिकॉर्ड स्कोर बनाया। दो बार के ओलिम्पिक चैंपियन रह चुके स्पेन के गेरवासियो डेफर को रजत और रूस के एंटन गोलोत्सूत्कोव को काँस्य पदक मिला।

पुरुषों के पॉमेल हॉर्स मुकाबले में जियाओ ने 15.875 के स्कोर के साथ सोने का तमगा हासिल किया।

क्रोएशिया के रजत पदक विजेता फिलिप उदे उनसे 0.15 अंक पीछे रहे। हालाँकि ब्रिटेन के लूई स्मिथ ने भी फिलिप के बराबर अंक हासिल किए, लेकिन टाईब्रेकर के बाद उन्हें काँस्य से संतोष करना पड़ा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi