Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खेल सिर्फ ग्लैमर नहीं हैं-उपराष्ट्रपति

Advertiesment
हमें फॉलो करें मोहम्मद हामिद अंसारी अभिनव बिंद्रा बीजिंग ओलिम्पिक
नई दिल्ली (भाषा) , गुरुवार, 14 अगस्त 2008 (22:08 IST)
भारत के उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने कहा कि खेल सिर्फ ग्लैमर नहीं है, बल्कि इसमें कठिन परिश्रम करना होता है।

यह बात उन्होंने ओलिम्पिक खेलों में भारत के लिए प्रथम व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिनव बिंद्रा से अपने निवास स्थान पर मुलाकात के बाद कही।

बिंद्रा को शुभकामनाएँ देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि बीजिंग ओलिम्पिक में बिंद्रा की उपलब्धियों पर वह गर्व करते हैं और उम्मीद जताई कि भविष्य में भारतीय खिलाड़ी ओलिम्पिक खेलों में और पदक जीतेंगे।

अंसारी ने कहा कि बिंद्रा की इस महान सफलता से साबित होता है कि तीन महत्वपूर्ण चीजें परिवार की सहायता, राज्य की सहायता और देश के लिए जीतने की इच्छा हो तो सफलता निश्चित मिलती है।

उन्होंने कहा कि हालाँकि सिर्फ एक स्वर्ण पदक जीतने से विशाल आबादी की उम्मीदें पूरी नहीं होती। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति के निवास पर खेल एवं युवा मामलों के केंद्रीय मंत्री एमएस गिल और बिंद्रा के माता-पिता भी उपस्थित थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi