Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ब्रिटेन की रोमेरो ने इतिहास रचा

Advertiesment
हमें फॉलो करें रेबेका रोमेरो ओलिम्पिक ब्रिटेन
बीजिंग (भाषा) , रविवार, 17 अगस्त 2008 (22:24 IST)
ब्रिटेन की रेबेका रोमेरो ने आज ओलिम्पिक में नया इतिहास रच जीता जब वह दो अलग अलग खेलों में पदक जीतने वाली दूसरी महिला बनी।

रोमेरो ने साइकिलिंग की व्यक्तिगत स्पर्धा में उत्तरी आयरलैंड की वेंडी एच को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। ूक्रेन की लेस्या केलितोवस्का ने कांस्य पदक जीता।

रोमेरो ने चार साल पहले एथेंस ओलिम्पिक की नौकायन स्पर्धा में रजत पदक जीता था। उनसे पहले पूर्वी जर्मनी (पूर्व नाम) की रोसविता क्राउसे ने यह कमाल किया था।

क्राउसे ने 1968 के मैक्सिको ओलिम्पिक में महिलाओं की चार गुणा सौ मीटर तैराकी रिले में रजत पदक जीता। उसने 1976 के मांट्रियल ओलिम्पिक में महिलाओं की हैंडबाल स्पर्धा में रजत पदक पाया था। वह मास्को ओलिम्पिक 1980 में कांस्य पदक जीतने वाली हैंडबॉल टीम की भी सदस्य थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi