Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सफलता से नम हुईं जोंस की आँखें

Advertiesment
हमें फॉलो करें ऑस्ट्रेलिया ब्रेस्टस्ट्रोक तैराकी लिजेल जोंस
बीजिंग , बुधवार, 13 अगस्त 2008 (13:48 IST)
ऑस्ट्रेलिया की लिजेल जोंस ने महिलाओं की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक तैराकी स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। विश्व चैंपियन जोंस पिछले एथेंस ओलिम्पिक में पदक चूक गई थीं। उन्होंने एक मिनट 5.17 सेकंड में दूरी तय करते हुए अमेरिका की रेबेका सोनी और ऑस्ट्रिया की मिरना जुकिक को पीछे छो़ड़ दिया।

दूसरे स्थान पर रही रेबेका ने 1.06.73 सेकंड में दूरी तय की जबकि तीसरे स्थान पर रही मिरना ने 1.07.34 सेकंड का समय लिया। जीत के बाद 22 वर्षीय जोंस की आँखों में आँसू आ गए। वर्ष 2004 के ओलिम्पिक में भी जोंस प्रबल दावेदार थीं, लेकिन 100 मी. में वे तीसरे और 200 मी. में दूसरे स्थान पर रही थीं।

उन्होंने कहा कि अब मुझे राहत मिली। आखिरकार मुझे कड़े अभ्यास का फल मिला। एथेंस में मिली असफलता के बाद मैंने संन्यास का इरादा बना लिया था। मगर पिछले चार सालों के दौरान मैंने फिर से अपने खेल का आनंद लिया। मैं बहुत खुश हूँ। ओलिम्पिक में पदक जीतना सबसे महत्वपूर्ण होता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi