Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अब जितेन्दर और विजेन्दर से आस

मंगलवार को जितेन्दर का मुकाबला शाम 6.45 पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें ओलिम्पिक मुक्केबाजी जीतेन्द्र कुमार वीरेन्द्र कुमार
ओलिम्पिक मुक्केबाजी में भारत की उम्मीद अखिल कुमार की हार के साथ ही अब आस जितेन्दर कुमार और विजेन्दर कुमार से है, जिन्हें बुधवार को अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेलने हैं।

51 किलोग्राम भार वर्ग (फ्लाई वेट) में भारत के जितेन्दर कुमार का मुकाबला रूस के जी.बलाकशिन से होगा। यह टक्कर स्थानीय समयानुसार 19.16 ‍मिनट पर शुरू होगी। यह समय भारतीय समयानुसार शाम 6.45 बजे का होगा।

इसी तरह 75 किलोग्राम भार वर्ग (मिडिल वेट) के क्वार्टर फाइनल में भारत के दूसरे मुक्केबाज विजेन्दर का मुकाबला इक्वाडोर के कार्लोस गोंगारा से होगा। यह मुकाबला भी स्थानीय समयानुसार 20.46 बजे प्रारंभ होगा। मुकाबले को भारतीय दर्शक रात 8.15 बजे देख सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi