Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अभिनव को 50 लाख देगी केन्द्र सरकार

Advertiesment
हमें फॉलो करें बीजिंग ओलिम्पिक निशानेबाज अभिनव बिन्द्रा बिंद्रा
नई दिल्ली (वार्ता) , मंगलवार, 19 अगस्त 2008 (20:38 IST)
केन्द्र सरकार ने ओलिम्पिक के 112 वर्षों के इतिहास में देश को पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाने वाले निशानेबाज अभिनव बिन्द्रा को 50 लाख रुपए विशेष पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है।

खेल मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाली विशेष पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की गई है।

बीजिंग में बिन्द्रा की स्वर्णिम सफलता से उत्साहित खेलमंत्री एमएस गिल ने वित्तमंत्री और प्रधानमंत्री से विशेष पुरस्कार राशि को बढ़ाने का आग्रह किया था, जिसे मान लिया गया।

इसके तहत अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को अब 50 लाख रुपए दिए जाएँगे। पहले यह राशि 30 लाख रुपए थी। इसी तरह रजत और काँस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाली विशेष पुरस्कार राशि को 18 लाख रुपए और 12 लाख रुपए से बढ़ाकर क्रमश: 30 लाख रुपए और 20 लाख रुपए कर दिया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi