Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एथलेटिक्स का पहला स्वर्ण दिबाबा को

Advertiesment
हमें फॉलो करें एथलेटिक्स का पहला स्वर्ण दिबाबा को
बीजिंग (वार्ता) , शुक्रवार, 15 अगस्त 2008 (23:42 IST)
बीजिंग ओलिम्पिक में ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं की शुक्रवार को धमाकेदार शुरुआत हो गई। इथोपिया की विश्व चैम्पियन तिरनेष दिबाबा ने महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड नए ओलिम्पिक रिकॉर्ड के साथ जीत ली।

बीजिंग ओलिम्पिक में एथलेटिक्स स्पर्धाओं का पहला स्वर्ण दिबाबा के नाम रहा। पुरुषों की गोला फेंक स्पर्धा में पोलैण्ड के तोमास्त्र माजेवस्की ने बड़ा उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता। बोल्ट का 9.92 सेकंड का समय सबसे तेज क्वालीफाइंग समय रहा। फर्राटा दौड़ के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शनिवार को शाम के सत्र में होंगे।

महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ का स्वर्ण इथोपिया की विश्व चैंपियन दिबाबा ने 29 मीटर 54.66 सेकंड का नया ओलिम्पिक रिकॉर्ड बनाते हुए जीता। तुर्की की एल्वेन एबेलेगेसी को रजत और अमेर‍िका की शालेन फ्लेनागान को काँस्य पदक मिला।

दिबाबा ने अंतिम 300 मी. में गजब की तेजी दिखाते हुए जीत हासिल की। तेइस वर्षीय दिबाबा ने इस स्पर्धा में इतिहास का दूसरा सबसे तेज समय निकाला।

इथोपिया में जन्मी लेकिन तुर्की की तरफ से दौड़ रही एबेलेगेसी हालाँकि अधिकतर समय आगे रहीं। लेकिन दिबाबा ने अंतिम 300 मीटर में जैसे फर्राटा लगाते हुए एबेलेगेसी को दूसरे स्थान पर छोड़ दिया। एबेलेगेसी को रजत मिला, लेकिन वे कोई एथलेटिक्स ओलिम्पिक जीतने वाली पहली तुर्की महिला बन गईं।

पुरुषों की गोला फेंक स्पर्धा में पोलैंड के माजेवस्की ने सबको चौंकाते हुए 21.51मी. की दूरी नापकर स्वर्ण जीता। अमेर‍िका के क्रिस्टियन केंटवैल 21.09 को रजत और बेलारस के आंद्रेई मिखनेविच 21.05 को काँस्य पदक मिला।

पिछले दो ओलिम्पिक के रजत पदक विजेता अमेर‍िका के एडम नेल्सन तीन गलत थ्रो के बाद स्पर्धा से बाहर हो गए, जबकि 2004 एथेंस ओलिम्पिक के चैंपियन यूक्रैन के यूरी बिलोनोग को छठा स्थान मिला। अमेर‍िका के विश्व चैम्पियन रीस होफा सातवें स्थान पर रहे।

गोला फेंक की निराशा के बीच अमेर‍िका के लिए एक अच्छी खबर यह है कि उसकी हेलीस फाउंटेन हैप्टाथलन में सात में से चार स्पर्धाओं की समाप्ति के बाद 4060 अंक लेकर चोटी पर हैं। फाउंटेन को यूक्रेन की नतालिया डोबरिस्का पर 64 अंक की बढ़त हासिल है।

क्वालीफाई नहीं कर सकीं हरवंत और कृष्णा : महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में हरवंत कौर और कृष्णा पूनिया की शुरुआत खराब रही और वे क्वालीफाई भी नहीं कर सकीं। कृष्णा ने 58.23 मीटर चक्का फेंककर 24वाँ स्थान हासिल किया, वहीं हमवतन हरवंत कौर 58.23 मीटर के साथ 30वें स्थान पर रहीं।

दोनों महिला एथलीट अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से भी काफी दूर रहीं। कृष्णा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 61.53 मीटर रहा है, जबकि हरवंत का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 63.05 मीटर है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi