Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फेडरर का अभियान थमा, ब्लेक से हारे

Advertiesment
हमें फॉलो करें बीजिंग ओलिम्पिक जेम्स ब्लेक रोजर फेडरर टेनिस स्पर्धा
बीजिंग (भाषा) , गुरुवार, 14 अगस्त 2008 (21:29 IST)
ओलिम्पिक कार्यक्रम पर नाराजगी व्यक्त करने वाले शीर्ष वरीय रोजर फेडरर शुक्रवार को यहाँ बीजिंग ओलिम्पिक की एकल टेनिस स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के शीर्ष खिलाड़ी जेम्स ब्लेक से 6-4, 7- 6 से हार गए।

ब्लेक ने फेडरर की सर्विस पहले सेट में तोड़ी थी और इसके बाद उन्होंने दूसरे टॉइब्रेकर सेट में उन्हें एकल स्पर्धा से बाहर कर दिया। फेडरर को ब्लेक से पिछले नौ मुकाबले में पहली बार शिकस्त का सामना करना पड़ा। इससे फेडरर को पहला ओलिम्पिक पदक जीतने का अभियान समाप्त हो गया।

पाँच साल बाद विम्बलडन खिताब गँवाने के बाद यह फेडरर की छह मैचों में तीसरी हार है। इससे पहले उन्हें कनाडा में जाइल्स साइमन ने और फिर सिनसिनाटी में इवो कार्लोविच से शिकस्त मिली थी।

स्विट्जरलैंड के इस खिलाड़ी को फ्रेंच ओपन और विम्बलडन चैम्पियन राफेल नडाल विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान से भी पछाड़ देंगे। फेडरर पिछले साढ़े चार साल से नंबर एक के स्थान पर बने हुए थे।

अब फाइनल के प्रवेश करने के लिए ब्लेक की भिड़ंत फ्रांस के पाल हेनरी मैथ्यू और चिली के 12वें वरीय फर्नांडो गोंजालेज के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi