Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ब्लोंस्का से हेप्टाथलान का रजत पदक छीना

Advertiesment
हमें फॉलो करें बीजिंग ओलिम्पिक ल्यूडमिला ब्लोंस्का हेप्टाथलान रजत पदक डोपिंग टेस्ट
बीजिंग (भाषा) , शुक्रवार, 22 अगस्त 2008 (19:30 IST)
बीजिंग ओलिम्पिक में डोपिंग टेस्ट में पाजीटिव पाई गई यूक्रेन की खिलाड़ी ल्यूडमिला ब्लोंस्का से शुक्रवार को हेप्टाथलान का रजत पदक छीन लिया गया।

अंतरराष्ट्रीय ओलिम्पिक समिति ने कहा कि पिछले शनिवार को हेप्टाथलान के फाइनल मुकाबले में दूसरे स्थान पर आने वाली ब्लोंस्का डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई।

आईओसी ने उसे गुरुवार को अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया और आईओसी कार्यकारिणी बोर्ड ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर उसका पदक छीन लिया। डोप टेस्ट में पाजीटिव पाए जाने के लिए ब्लोंस्का ने अपने कोच और पति पर आरोप लगाया है।

लंबी कूद के लिए क्वालीफाई करने के बावजूद शुक्रवार को उसे स्पर्धा में भाग नहीं लेने दिया गया। आईओसी ने अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स संघों के महासंघ को हेप्टाथलान के परिणाम को पुनर्व्यवस्थित करने और ब्लोंस्का के खिलाफ प्रतिबंध लगाने के लिए कहा है।

यूक्रेन की ओलिम्पिक समिति को जितनी जल्दी हो सके, पदक लौटाने का आदेश दिया गए है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi