Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शानदार और मैत्रीपूर्ण है बीजिंग ओलिम्पिक

Advertiesment
हमें फॉलो करें बीजिंग ओलिम्पिक सरकार
नई दिल्ली (भाषा) , शुक्रवार, 22 अगस्त 2008 (19:45 IST)
बीजिंग ओलिम्पिक खेलों की समापन तिथि नजदीक आने के साथ ही एशियाई ओलिम्पिक संघ (ओसीए) ने शानदार और मैत्रीपूर्ण खेल ओयोजित करने के लिए आज चीनी सरकार और बीजिंग के लोगों की प्रशंसा की।

बीजिंग खेलों के खत्म होने से दो दिन पहले एक बधाई संदेश में ओसीए के अध्यक्ष शेख अहमद अल फहाद अल सबाह ने कहा कि ओसीए चीन की सरकार और लोगों को बहुत बढ़िया और मैत्रीपूर्ण खेल आयोजन के लिए बधाई देती है।

उन्होंने कहा ओलिम्पिक खेल में खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन करने के लिए बढ़िया आधारभूत ढांचा और वातावरण मुहैया कराया गया।

ओसीए अध्यक्ष ने कहा कि व्यक्तिगत खेलों में बने विश्व रिकॉर्ड और एशियाई देशों की उपलब्धियों से खेलों की सफलता का अंदाज लगाया जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi