Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शैली दुनिया की सबसे तेज धाविका

फर्राटा दौड़ में जमैका का क्लीन स्वीप

हमें फॉलो करें शैली दुनिया की सबसे तेज धाविका
जमैका की शैली एन. फ्रेजर ने बीजिंग ओलिम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही दुनिया की सबसे तेज धाविका बन गईं। शैली ने बर्ड्स नेस्ट में महिलाओं की 100 मीटर फर्राटा दौड़ 10.78 सेकंड के समय के साथ जीती।

इस स्पर्धा में जमैका ने क्लीन स्वीप किया और तीनों पदक उसकी झोली में आए। जमैका की शेरोन सिम्पसन ने 10.98 सेकंड के साथ रजत और उनकी ही साथी केरोन स्टुअर्ट ने 10.98 सेकंड के साथ काँस्य पदक जीता।

सिम्पसन और स्टुअर्ट फोटो फिनिश में भी बराबरी पर रहीं। इस दौड़ को जमैका तथा अमेरिका के बीच टक्कर के रूप में देखा जा रहा था, क्योंकि फाइनल में जमैका तथा अमेरिका की तीन-तीन धाविका पहुँची थीं।

जमैका की धाविकाओं ने फर्राटा दौड़ में अपने दबदबे को बनाए रखा और तीनों पदकों पर कब्जा जमाया। शनिवार को पुरुषों की फर्राटा दौड़ में भी जमैका के उसेन बोल्ट ने बाजी मारी थी।

महिला स्टीपलचेज का पहला स्वर्ण रूस को : रूसी एथलीट ग्लाकिना सामीतोवा ने पहली बार ओलिम्पिक में शामिल महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा का स्वर्ण 8:58.81 सेकंड के रिकॉर्ड समय के साथ जीत लिया। केन्या की यूनिक जेपकोरीर ने रजत तथा रूस की इकतेरेना वोलकोवा ने काँस्य पदक जीता।

बेकेले का स्वर्ण पर कब्जा बरकरार : इथियोपिया के केनेनिसा बेकेले ने अपने ही ओलिम्पिक कीर्तिमान को सुधारते हुए पुरुषों की 10 हजार मीटर दौड़ के स्वर्ण पदक पर कब्जा बरकरार रखा। बेकेले ने 27 मिनट 01.17 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।

उन्होंने एथेंस में बनाए अपने 27 मिनट 05.10 सेकंड के कीर्तिमान को सुधारा। इथियोपिया के ही सिलेशी सिहिने ने 27:02.77 सेकंड के समय के साथ रजत और केन्या के मिका कोगो ने 27.04.11 सेकंड के साथ काँस्य पदक जीता।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi