Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साँतवें आसमान पर फेल्प्स

Advertiesment
हमें फॉलो करें बीजिंग ओलिंपिक तैराक माइकल फेल्प्स
बीजिंग (वार्ता) , शनिवार, 16 अगस्त 2008 (18:48 IST)
बीजिंग ओलिंपिक में एक के बाद एक नया इतिहास बनाते जा रहे अमेरिका के 'सुपर तैराक' माइकल फेल्प्स ने शनिवार को यहाँ 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा का स्वर्ण जीतने के साथ ही हमवतन मार्क स्पिट्ज के एक ओलिम्पिक में सर्वाधिक सात स्वर्ण पदक जीतने के 36 वर्ष पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

अमेरिकी तैराक स्पिट्ज ने 1972 के म्यूनिख ओलिम्पिक खेलों में सात स्वर्ण पदक जीते थे। फेल्प्स अब तक सात स्वर्ण पदक जीत चुके हैं और रविवार को वह मेडले रिले में नया रिकॉर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे।

फेल्प्स को अपने हमवतन स्पिट्ज के 36 वर्ष पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए महज एक स्वर्ण पदक की दरकार है। उन्होंने पिछले एथेंस ओलिम्पिक में छह स्वर्ण पदक जीते थे। वह अब तक कुल 13 ओलिम्पिक स्वर्ण पदक लेकर अन्य कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ चुके हैं।

जलक्रीड़ा के महारथी फेल्प्स ने 50.58 सेकंड का समय लेते हुए स्वर्ण पर कब्जा किया। हालाँकि पिछली छह स्पर्धाओं में नया विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाले फेल्प्स इस बार इयान क्रोकर के विश्व रिकॉर्ड से महज 0.18 सेकंड से दूर रह गए।

अमेरिकी तैराक फाइनल स्ट्रोक में सर्बिया के मिलोराड सेविच से पिछड़ रहे थे लेकिन उन्होंने जबरदस्त फिनिशिंग करते हुए जब इलेक्ट्रॉनिक पैड को छुआ तो वह सेविच से सेकंड के सौवें हिस्से के बराबर समय से आगे थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi