Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऑस्कर पिस्टोरियस को मिला 'जीवनदान'

Advertiesment
हमें फॉलो करें ऑस्कर पिस्टोरियस को मिला 'जीवनदान'
लंदन , गुरुवार, 9 अगस्त 2012 (23:13 IST)
FILE
दोनों कृत्रिम पैरों के साथ दौड़ने वाले ऑस्कर पिस्टोरियस के ओलिंपिक अभियान को गुरुवार को जीवनदान मिला जब अपील दायर करने के बाद दक्षिण अफ्रीका को शुक्रवार को होने वाले चार गुणा चार मीटर रिले दौड़ के फाइनल में जगह मिल गई।

पिस्टोरियस ने यह खबर सुनने के बाद ट्‍वीट किया कि हमारा अभियान जारी है। हम फाइनल में पहुंच गए हैं। ओफेनट्से के बाहर होने के बाद टीम प्रबंधन ने विरोध दर्ज कराया और हमें लेन नौ में जगह मिल गई है। इवानजिल उनकी जगह लेंगे।

उन्होंने कहा कि हम फाइनल में उतरेंगे। इसके लिए इंतजार नहीं कर सकते। पच्चीस वर्षीय पिस्टोरियस का ओलिंपिक अभियान इससे पहले उस समय समाप्त लग रहा था जब उनकी टीम के दूसरे चरण के धावक ओफेनस्टे मोगावाने कीनिया के विन्सेंट किलू से टकराने के बाद ट्रैक पर गिर गए थे। मोगावाने का बायां कंधा खिसक गया है।

किलू ने कहा था कि उन्हें मोगावने के स्पाइक्स लगे, लेकिन उनकी टीम वीडियो साक्ष्य देखने के बाद राजी हो गई है कि उन्हीं की गलती थी। आयोजकों ने किलू की गलती के कारण कीनिया को डिसक्वालीफाई कर दिया। दक्षिण अफ्रीका ने कीनिया के बाहर होने के बाद अपील की थी।

एथलेटिक्स महासंघों के अंतरराष्ट्रीय संघ ने एक बयान में कहा कि अपील पर जूरी ने बैठक की और इस बात पर सहमत हुई कि दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में जाना चाहिए भले ही टीम रेस पूरी नहीं कर पाई। इस तथ्य को ध्यान में रखना चाहिए कि कीनिया प्रकरण से उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका लेन नौ में अतिरिक्त टीम के रूप में दौड़ेगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi