Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीन को झटका, अमेरिका को स्‍वर्ण

Advertiesment
हमें फॉलो करें चीन को झटका, अमेरिका को स्‍वर्ण
लंदन , रविवार, 12 अगस्त 2012 (17:14 IST)
FILE
लंदन ओलिंपिक में पदक तालिका में चीन को पीछे छोड़ चुके अमेरिका ने शनिवार को पुरूष 10 मीटर गोताखारी स्पर्धा के आखिरी मुकाबले में भी चीन को हराकर स्वर्ण पर अपना कब्जा जमा लिया।

लंदन ओलिंपिक की व्यक्तिगत 10 मीटर गोताखोरी स्पर्धा में अमेरिका के डेविड बोडिया ने चीन के कियू बो को हराकर स्वर्ण पर कब्जा किया। स्पर्धा में अमेरिकी गोताखोर ने 568.65 अंकों के साथ स्वर्ण, चीनी गोताखोर ने 566.85 अंकों के साथ रजत और ब्रिटेन के गोताखोर टाम डाले ने 556.95 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

हालांकि वर्ष 2010 से अब तक इस स्पर्धा में चीन की हमेशा दावेदारी रही है। इसी कारण स्पर्धा की शुरुआत से ही चीन के 10 मीटर स्पर्धा के पूर्व विश्व चैंपियन कियू को ही स्वर्ण का दावेदार माना जा रहा था।

जीत से उत्साहित 23 वर्षीय अमेरिकी एथलीट बोडिया ने कहा कि मैंने एक बार में एक ही डाइव पर ध्यान केन्द्रित किया और धैर्य के साथ प्रदर्शन किया।

कांस्य पदक विजेता डाले ने कहा कि वह अपनी इस जीत से बेहद ही खुश हैं। भले ही उन्हें कांस्य मिला है कि लेकिन वह उनके लिए स्वर्ण से कम नहीं है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi