Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विजय को 20 और नारंग को 15 लाख मिलेंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें विजय को 20 और नारंग को 15 लाख मिलेंगे
नई दिल्ली , बुधवार, 8 अगस्त 2012 (19:17 IST)
FILE
देश में निशानेबाजी की नियंत्रण संस्था भारतीय राष्ट्रीय रायफल संघ (एनआरएआई) लंदन ओलिंपिक में रजत पदक जीतने वाले पिस्टल निशानेबाज विजय कुमार को 20 लाख रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले राइफल निशानेबाज गगन नारंग को 15 लाख रुपए का पुरस्कार देगा।

एनआरएआई के अध्यक्ष रनिंदरसिंह ने यह घोषणा करते हुए बताया कि विजय को 20 लाख और नारंग को 15 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इन निशानेबाजों को ये चेक जल्द ही एक समारोह में प्रदान किए जाएंगे जिसका आयोजन एनआरएआई करेगा।

विजय लंदन से बुधवार सुबह स्वदेश लौटे हैं जबकि नारंग कल रात मुंबई पहुंच गए थे। ओलिंपिक में हिस्सा लेने के बाद भारत के सभी 11 निशानेबाज लंदन से अपने गंतव्यों को रवाना हो चुके हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi