Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साइना पर इनामों की बारिश, आंध्र सरकार देगी 50 लाख

Advertiesment
हमें फॉलो करें साइना
हैदराबाद , बुधवार, 8 अगस्त 2012 (18:19 IST)
FILE
आंध्रप्रदेश सरकार ने लंदन ओलिंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल को 50 लाख रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार नई दिल्ली से उसी उड़ान से हैदराबाद आए थे जिसमें साइना भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री ने साइना को व्यक्तिगत रूप से लंदन ओलिंपिक में पदक जीतने की बधाई दी। आंध्र सरकार ने इससे पहले लंदन ओलिंपिक में कांस्य जीतने वाले निशानेबाज गगन नारंग को भी 50 लाख का इनाम देने की घोषणा की थी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि ओलिंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देने के लिए जल्दी ही एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साइना और नारंग दोनों हैदराबाद में रहते हैं। दोनों का संबंध हरियाणा से भी है और वहां की सरकार ने भी उन्हें एक-एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi