Olympic News 2013 %e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a8 %e0%a4%a8%e0%a5%87 %e0%a4%b8%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%a8 %e0%a4%95%e0%a5%8b %e0%a4%a6%e0%a5%80 %e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a4 112072700045_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जापान ने स्‍पेन को दी मात

ब्राजील ने मिस्र को हराया

Advertiesment
ओलिंपिक
FILE
जापान ने ओलिंपिक फुटबॉल के पुरुष वर्ग के मुकाबलों के पहले दिन स्पेन को 1-0 से जबकि ब्राजील ने मिस्र को 3-2 से हराया। इसके अलावा मेजबान ब्रिटेन ने सेनेगल के साथ 1-1 से ड्रा खेला।

उद्घाटन समारोह से एक दिन पूर्व हुए इन मुकाबलों में उरूग्वे और बेलारूस ने भी अपने-अपने मुकाबले जीते। जापान ने स्वर्ण पदक के दावेदार स्पेन को हराकर सनसनी मचा दी। ब्राजील ने मिस्र के खिलाफ पहले हाफ में ही तीन गोल करके जीत लगभग सुनिश्चित कर ली थी।

1960 के बाद पहली बार ओलिंपिक टूर्नामेंट में खेल रही ब्रिटेन पुरुष टीम पदार्पण मैच में जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन सेनेगल की ओर से अंतिम क्षणों में हुए गोल ने मैच ड्रा की ओर मोड़ दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi