Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ब्रिटेन निकालेगा विजेताओं की परेड

Advertiesment
हमें फॉलो करें ब्रिटेन निकालेगा विजेताओं की परेड
लंदन , बुधवार, 8 अगस्त 2012 (17:14 IST)
FC
ब्रिटेन में लंदन ओलिंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित करने वाले पदक विजेताओं को सम्मानित करने के लिए अगले महीने पैरालंपिक्स खेलों की समाप्ति के बाद एथलीटों की विजयी परेड का आयोजन किया जाएगा।

ब्रिटिश ओलिंपिक संघ के प्रवक्ता ने बताया कि 10 सितंबर को होने वाली परेड का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही तय किया जाएगा। उन्होंने कहा, हमने अभी विजयी परेड के मार्ग का निर्धारण नहीं किया है। यह परेड ओलिंपिक और पैरालंपिक दोनों खेलों के एथलीटों के लिए आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस परेड के लिए मेयर कार्यालय से संपर्क किया है तथा लंदन के परिवहन, पार्क प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से बात की जा रही है। ब्रिटेन ने राजधानी लंदन में चल रहे ओलिंपिक में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसमें अब तक उसे 22 स्वर्ण मिले हैं। ब्रिटेन का 1908 के बाद से अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

1500 मीटर में पदक के प्रबल दावेदार माने जा रहे मैखलोफी को 800 मीटर में सोमवार को अपना पूरा प्रयास न करने के कारण पूरे ओलिंपिक से बाहर करने की घोषणा की थी, लेकिन कुछ ही घंटों बाद यह फैसला वापस ले लिया और मेडिकल जांच के बाद 1500 मीटर में उतरने की अनुमति दे थी।

24 वर्षीय मैखलोफी ने 1500 मीटर दौड़ तीन मिनट 34.08 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण जीता, जबकि दूसरे नंबर पर रहे अमेरिका के लियोनल मंजानो ने 3 मिनट 34.79 सेकंड में रेस पूरी की।

मोरक्को के अब्दाली इग्वेडर ने तीन मिनट 35.13 सेकंड में कांस्य पदक जीता। मैखलोफी ने सेमीफाइनल तीन मिनट 42.24 सेकंड में जीता था और तभी से उन्हें पदक का दावेदार माना जाने लगा था।

एहसान हदादी ने डिस्कस थ्रो में रजत जीतकर ईरान को उसके ओलिंपिक इतिहास में पहला एथलेटिक्स पदक दिलाया। थोड़ी ही देर बार उसके सुपर हैवीवेट भारोत्तोलक बेहदाद सलीमीकुर्दासियाबी ने अपनी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देशवासियों की खुशी को दूना कर दिया।

रिकॉर्ड आठवां ओलिंपिक खेल रहे 47 वर्षीय इतालवी कयाकिंग खिलाड़ी जोसेफा आइडम ने फाइनल में जगह बना ली, जबकि ब्रिटेन के लिए दो सगे भाइयों एलिएस्टर ब्राउनली और जोनाथन ब्राउनली ने ट्राइथलान में स्वर्ण और कांस्य पदक जीता।

एलिएस्टर ने ब्रिटेन को 19वां स्वर्ण दिलाया और इसके साथ ही ब्रिटेन के गत ओलिंपिक के स्वर्ण पदकों की संख्या को पीछे छोड़ दिया। जोनाथन को 15 सेकंड की पेनल्टी के कारण कांस्य से संतोष करना पड़ा। रूस के इवान उखोव ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता।

साइकलिंग में ब्रिटेन के क्रिस होय ने अपना छठा स्वर्ण जीता। यह उनका सातवां ओलिंपिक पदक है। उन्होंने रोविंग में पांच स्वर्ण जीतने वाले स्टीव रेडग्रावे को पीछे छोड़ा और साइकलिस्‍ट ब्रैडले विगिन्स के छह स्वर्ण की बराबरी कर ली।

बैडमिंटन में क्लीन स्वीप कर चुके चीन ने टेबल टेनिस के भी सभी स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए हैं। उसकी महिला टीम ने मंगलवार को जापान को 3-0 से रौंदा। चीन को दो अन्य स्वर्ण जिमनास्टिक में मिले।

अमेरिका की एली राइसमैन ने फ्लोर एक्सरसाइज में स्वर्ण जीता। उन्होंने डेढ़ घंटे पहले ही बीम में कांस्य भी जीता था। रूस की गोताखोर इलिया जाखारोवा ने तीन मीटर स्प्रिंगबोर्ड के फाइनल में चौंकाने वाली जीत दर्ज की और इस खेल में चीन के एकछत्र साम्राज्य को तोड़ दिया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi