Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

संगीत की दुनिया के जगमग सितारे रहमान

भाग्येश सूर्य लग्न में प्रबल दिलाएगा और सफलता

हमें फॉलो करें संगीत की दुनिया के जगमग सितारे रहमान
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

ND

भारतीय फिल्म संगीत की दुनिया में पहली बार इतिहास रचने वाले जाने- माने फिल्म संगीतकार ए.आर.रहमान के सितारें बुलंदी पर है। किसी ने सोचा भी न था कि तमिलनाडु के मध्यमवर्गीय परिवार में अल्लारखा नाम से जन्में ए.आर. रहमान एक दिन इतनी ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे।

ए.आर.रहमान का जन्म 6 जनवरी 1966 में धनु लग्न तुला नंवाश में हुआ। यही वजह है कि आज हॉलीवुड के प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड को प्राप्त कर संगीत की दुनिया में उन्होंने भारत का नाम रोशन किया। स्लमडॉग मिलियनेयर में संगीत से चर्चा में आए रहमान का भविष्य बेहद उज्ज्वल है।

स्वयं रहमान का मानना है कि वे इस फिल्म के गीत व संगीत के बल पर ऑस्कर का दावा रखते हैं। सारे देश की दुआओं से रहमान की यह आस भी पूरी हो गई है। आमिर ने भी इस अवार्ड के लिए जी तोड़ मेहनत की। लेकिन भाग्य ने साथ नहीं दिया।

आइए देखते हैं क्या कहते हैं रहमान के सितारे -

webdunia
ND
आपका सूर्य, नवम भाग्य स्थान का स्वामी होकर लग्न में विराजमान है। यह सूर्य इसलिए भी प्रबल है क्योंकि दशमेश व सप्तमेश बुध के साथ गुरु की राशि में होकर बुधादित्य योग लेकर स्थित है। जिसका भाग्य व राज्य भाव बलवान हो उन्हें सफलता अवश्य मिलती है। आपका राशि स्वामी बुध व गुरु में समसप्तक योग भी है। सप्तम भाव में चन्द्र के साथ होने से गजकेसरी योग भी बन रहा है। पंचम भाव मनोरंजन का कारक है। यहाँ मंगल उच्च का होकर संगीत के कारक शुक्र के साथ है।

यही कारण है कि संगीत की दुनिया में पहचान बनाने मे इन ग्रहों का विशेष योगदान रहा। पराक्रम स्थान तृतीय भाव का स्वामी शनि व धन भाव द्वितीय का स्वामी पराक्रम मे होने से ही रहमान आज इस शीर्ष पर है। मिथुन राशि वाले वैसे भी जीवट प्रवृत्ति के होते हैं। उन्हें अपने बल पर ही सब कुछ मिलता है। अनुभव में आया है कि जिनका जन्म नक्षत्र का स्वामी उच्च का हो या स्वराशि का हो या मित्र राशि का हो तो ऐसा जातक निश्चित ही किसी न किसी क्षेत्र में सफल होता है।

ठीक उसी प्रकार आपका नक्षत्र स्वामी भी उच्च का है। इस प्रकार देखा जाए तो आपकी ऑस्कर पाने की दावेदारी ग्रहों के हिसाब से पुख्ता हो रही थी। ग्रहों की चाल रहमान के पक्ष में चल रही है इसी कारण ऑस्कर रहमान के हाथों में सजा हुआ दिखाई दे रहा हैं। सारे भारतीयों के लिए इससे बढ़कर कोई और खुशी नहीं हो सकती।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi