Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'स्लमडॉग मिलियनेयर' को 8 ऑस्कर

हमें फॉलो करें 'स्लमडॉग मिलियनेयर' को 8 ऑस्कर
लॉस एंजिल्स , सोमवार, 23 फ़रवरी 2009 (12:08 IST)
-वेबदुनिया न्यूज
फिल्म संसार के बहुप्रतीक्षित 'ऑस्कर' अवॉर्ड्‍स के भव्य आयोजन का शुभारंभ यहाँ कोडेक थियेटर में हुआ और इसमें पहली जय हो...का भी उद्‍घोष हुआ। 'स्लमडॉग मिलियनेयर' को 8 'ऑस्कर' पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। संगीत के लिए अल्लारक्खा रहमान (एआर रहमान) को भी 'ऑस्कर' अवॉर्ड का सम्मान मिला है। रहमान और गुलजार को संयुक्त रूप से बेस्ट ओरिजनल स्कोर घोषित किया गया।

IFM
'स्लमडॉग मिलियनेयर' ने सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए श्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार अपने नाम किया। स्लमडॉग मिलियनेयर ने आठ श्रेणियों में पुरस्कार हासिल किए। ये इस प्रकार हैं : श्रेष्ठ फिल्म, निर्देशन, लेखन (एडाप्टेड स्क्रीनप्ले), म्यूजिक सांग, म्यूजिक स्कोर, संपादन, साउंड मिक्सिंग, सिनेमाटोग्राफी।

श्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड शॉन पेन को 'द पेन' फिल्म के लिए मिला वहीं श्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार केट विंस्लेट को 'द रीडर' फिल्म के लिए मिला।

भारत में जब लोग नींद से जागे ही थे कि उन्हें महाशिवरात्रि की पावन सुबह खुशखबर सुनने को मिली। 'स्लमडॉग मिलियनेयर' की झोली में पहला ऑस्कर अवॉर्ड गिरा। 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के सायमन बिफॉय को 'बेस्ट अडाप्टेड प्ले' का पुरस्कार हासिल हुआ।

'स्लमडॉग मिलियनेयर' फिल्म को दूसरा 'ऑस्कर' तब मिला, जब एंथनी डॉड को 'बेस्ट सिनेमेटोग्राफी' के अवॉर्ड की नाम की घोषणा हुई

रेसुल पुकुट्‍टी को 'बेस्ट साउंडमिक्सिंग' का अवॉर्ड और क्रिस डिकेंस को 'बेस्ट एडिटिंग' का पुरस्कार प्रदान किया गया। डैनी बोयल 'बेस्ट डॉयरेक्टर' चुने गए।

इस घोषणा के बाद‍ फिल्म में भूमिका निभाने वाले अनिल कपूर की खुशियाँ देखते ही बनती थीं। वे भारत और भारतीय सिनेमा की तारीफ करते नजर आए। उन्होंने कोडेक थियेटर में जय हिन्दुस्तान, जय भारत, जय महाराष्ट्र और जय मुंबई का नारा भी लगाया।

भारत की ही एक छोटी-सी लड़की को भी लाल कॉरपेट सम्मान मिला। ऑस्कर में 'स्माइल पिंकी' को बेस्ट डाक्यूमेंट्री फिल्म के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मिर्जापुर की 9 साल की पिंकी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

ऑस्ट्रेलियाई मूल के हीथ लेजर को मरणोपरान्त 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर' का पुरस्कार मिला। फिल्म 'डार्क नाइट' के लिए उन्हें यह पुरस्कार प्राप्त हुआ। 22 जनवरी 2008 को नींद का ओवरडोज लेने के कारण लेजर की मौत हो गई थी। आज उनका पूरा परिवार यह पुरस्कार लेने स्टेज पर पहुँचा। पेनेलोप क्रूज को फिल्म ‘विकी क्रिस्टि‍ना बार्सिलोना’ के लिए श्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

उल्लेखनीय है कि 81वें ऑस्कर अवॉर्ड्‍स में स्लमडॉग मिलियनेयर' फिल्म को 10 नामांकन मिले हैं। 'वॉल ई' को बेस्ट एनिमेटेड फिल्म का ऑस्कर मिला। इस कैटेगरी में सिर्फ तीन फिल्में ही शामिल की गई थीं।

मनोरंजन जगत के इस सालाना जलसे में इस बार भी हॉलीवुड समेत दुनिया के तमाम फिल्म उद्योगों की ओर से अलग-अलग श्रेणियों में कई प्रविष्टियाँ नामित की गईं।

उल्लेखनीय है कि अब तक कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुकी ब्रिटिश निर्देशक डैनी बायले की चर्चित फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर ऑस्कर में सबसे आगे रही है।

झोपड़पट्टी के लड़के के करोड़पति बनने की कहानी पर आधारित इस फिल्म में भारतीय संगीतकार एआर रहमान, अनिल कपूर, इरफान खान, फ्रिडा पिंटो और देव पटेल ने काम किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi