Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हरियाली अमावस्या : आरोग्य और सुख प्राप्ति हेतु यह वृक्ष लगाएं...

हमें फॉलो करें हरियाली अमावस्या : आरोग्य और सुख प्राप्ति हेतु यह वृक्ष लगाएं...
कामना सिद्धि हेतु हरियाली अमावस्या : कौन-सा वृक्ष लगाएं...
 

 
श्रावण कृष्ण अमावस्या के दिन वृक्ष लगाने और उन्हें पूजने का बहुत महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार वृक्षों में देवताओं का वास बताया गया है। माना जाता है कि पीपल ब्रह्मा, विष्णु व शिव का वास होता है। आंवले के पेड़ में लक्ष्मीनारायण यानी भगवान विष्णु का वास है। 
 
इसीलिए हरियाली अमावस्या के दिन वृक्षारोपण एवं पेड़ों का संरक्षण करने से मनुष्य की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। भगवान उन्हें सदा सुखी रहने का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
 
webdunia

 

 
आइए देखते हैं अपनी कामना की सिद्धि हेतु हरियाली अमावस्या पर कौन-सा वृक्ष लगाएं -
 
* लक्ष्मी प्राप्ति : तुलसी, आंवला, केला, बिल्वपत्र का वृक्ष।

* सुख प्राप्ति के लिए : नीम, कदम्ब, घने छायादार वृक्ष। 

* आरोग्य प्राप्ति : ब्राह्मी, पलाश, अर्जुन, आंवला, सूरजमुखी, तुलसी। 

* सौभाग्य प्राप्ति : अशोक, अर्जुन, नारियल, बड़ (वट) का वृक्ष। 

* मेधा वृद्धि प्राप्ति : आंकड़ा, शंखपुष्पी, पलाश, ब्राह्मी, तुलसी। 

* आनंद प्राप्ति : हरसिंगार (पारिजात) रातरानी, मोगरा, गुलाब।

* संतान प्राप्ति : पीपल, नीम, बिल्व, नागकेशर, गुड़हल, अश्वगंधा। 




Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नागपंचमी पर नाग देवता के 9 नामों वाला यह मंत्र अवश्य पढ़ें