Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जानिए कैसे करें बछ बारस व्रत...

Advertiesment
bach baras pooja
* बछ बारस पर कैसे करें पूजन.. 

भाद्रपद कृष्ण द्वादशी को बछ बारस या गोवत्स द्वादशी कहते हैं। इस दिन पुत्रवती महिलाएं गाय व बछड़ों का पूजन करती हैं। आइए जानें कैसे करें व्रत-पूजन :- 
 
* सर्वप्रथम व्रतधारी महिलाएं सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर धुले हुए साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें। 
* तत्पश्चात गाय (दूध देने वाली) को उसके बछडे़सहित स्नान कराएं। 
* अब दोनों को नया वस्त्र ओढा़एं। 
* दोनों को फूलों की माला पहनाएं। 
* गाय-बछड़े के माथे पर चंदन का तिलक लगाएं और उनके सींगों को सजाएं। 
* अब तांबे के पात्र में अक्षत, तिल, जल, सुगंध तथा फूलों को मिला लें। अब इस मंत्र का उच्चारण करते हुए गौ प्रक्षालन करें।
मंत्र- क्षीरोदार्णवसम्भूते सुरासुरनमस्कृते।
सर्वदेवमये मातर्गृहाणार्घ्य नमो नम:॥ 
* गौमाता के पैरों में लगी मिट्टी से अपने माथे पर तिलक लगाएं।  
* गौमाता का पूजन करने के बाद बछ बारस की कथा सुनें। 
* दिनभर व्रत रखकर रात्रि में अपने इष्ट तथा गौमाता की आरती करके भोजन ग्रहण करें। 
* मोठ, बाजरा पर रुपया रखकर अपनी सास को दें। 
* इस दिन बाजरे की ठंडी रोटी खाएं। 
* इस दिन गाय के दूध, दही व चावल का सेवन न करें।  
* यदि किसी के घर गाय-बछड़े न हो, तो वह दूसरे की गाय-बछड़े का पूजन करें। 
* यदि घर के आसपास गाय-बछडा़ न मिले, तो गीली मिट्टी से गाय-बछडे़ की मूर्तियां बनाकर उनकी पूजा करें। उन पर दही, भीगा बाजरा, आटा, घी आदि चढ़ाकर कुंकू से तिलक करें, तत्पश्चात दूध और चावल चढ़ाएं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोवत्स द्वादशी : परिवार की खुशहाली का पर्व