Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Balarama Jayanti 2020 : बलराम जयंती आज, जानें 10 काम की बातें व मुहूर्त

हमें फॉलो करें Balarama Jayanti 2020 : बलराम जयंती आज, जानें 10 काम की बातें व मुहूर्त
Balarama Jayanti
 
Balarama Jayanti 2020 : बलराम जयंती 9 अगस्त 2020 यानी आज मनाई जाएगी। प्रभु बलराम को भगवान विष्णु के 8वां अवतार माना गया है। इस दिन भगवान शेषनाग ने द्वापर युग में श्रीकृष्ण के बड़े भाई के रूप में जन्म लिया था। जानिए 10 प्रमुख बातें...
 
1.बलराम जयंती/ हलषष्ठी/ ललही छठ 9 अगस्त 2020 यानी आज मनाई जाएगी
 
2.बलदेव को भगवान विष्णु का 8वां अवतार माना गया है
 
3.भगवान बलराम को बलदेव,बलभद्र और हलायुध के नाम से भी जाना जाता है
 
4.भगवान बलराम को नागों के अवतार के रूप में भी पूजा जाता है,जिस पर भगवान विष्णु की पूजा होती है।  
 
5.उत्तर भारत में बलराम जयंती को हल षष्ठी और ललही छठ के रूप में भी जाना जाता है। वहीं गुजरात में इसे राधन छठ के रूप मनाया जाता है, जबकि ब्रज क्षेत्र में यह बलदेव छठ नाम से लोकप्रिय है।
 
6.हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी पर बलराम जयंती मनाई जाती है। इस दिन भगवान शेषनाग ने द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई के रूप में जन्म लिया था।
 
7.बलराम जी का मुख्य शस्त्र हल और मूसल माना गया है और यही कारण है कि उन्हें हलधर के नाम से  जाना जाता है और उनके जन्म को हलषष्ठी भी कहा जाता है।
 
8.इस दिन धरती पर होने वाले हर तरह के अन्न, शाक-भाजी आदि को खाने का विशेष महत्व माना जाता है।
 
9. इस दिन हालांकि गाय के दूध या दूध से बने पदार्थ खाने की मनाही है। 
 
10.इस दिन महिलाएं अपनी संतान की रक्षा और लंबी उम्र के लिए व्रत भी करती हैं।
 
बलराम जयंती 2020 तिथि
 
9 अगस्त 2020
 
बलराम जयंती 2020 शुभ मुहूर्त
 
षष्ठी तिथि प्रारम्भ - सुबह 04 बजकर 18 मिनट से (09 अगस्त 2020)
 
षष्ठी तिथि समाप्त - अगले दिन सुबह 06 बजकर 42 मिनट तक (10 अगस्त 2020)

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Balarama Jayanti 2020: आज श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्मोत्सव