Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिन्दू मास कार्तिक माह के प्रमुख त्योहार

हमें फॉलो करें हिन्दू मास कार्तिक माह के प्रमुख त्योहार

अनिरुद्ध जोशी

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक माह वर्ष का आठवां माह माना गया है। चैत्र माह प्रथम माह है। इसके बाद क्रमश: वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ और फाल्गुन। शरद पूर्णिमा से कार्तिक माह की शुरुआत हो जाती है, इस बार 30 नवंबर 2020 को शरद पूर्णिमा है जो 31 अक्टूबर रात तक रहेगी। अत: 1 नवंबर से कार्तिक माह प्रारंभ हो जाएगा। पूरे माह विष्णु लक्ष्मी पूजन और स्नान, दान का महत्व है। आओ जानते हैं कि इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहार कौन-कौन से हैं।
 
कार्तिका 2020 त्यौहार 
 
1. 4 नवंबर बुधवार को संकष्टी चतुर्थी और करवा चौथ का व्रत है।
 
2. 6 नवंबर शुक्रवार को स्कन्ध षष्ठी का व्रत है।
 
3. 8 नवंबर रविवार को अहोई अष्टमी और राधा अष्टमी है।
 
4. 11 नवंबर को बुधवार को रमा एकादशी का व्रत है।
 
5. 13 नवंबर शुक्रवार को मासिक शिवरात्रि, धनतेरस और प्रदोष व्रत (कृष्ण) है। इस दिन हनुमान प्रकटोत्सव भी है।
 
6. 14 नवंबर शनिवार को दीपावली का महापर्व और नरक चतुर्दशी का त्योहार है।
 
7. 15 नवंबर रविवार को गोवर्धन पूजा अन्नकूट महोत्सव और कार्तिक अमावस्या का स्नान एवं पूजन है।
 
8. 16 नवंबर सोमवार को भाई दूज, यम द्वितीया, यमुना स्नान और वृश्चिक संक्रांति है।
 
9. 18 नवंबर को बुधवार को छठ व्रत नियम और विनायकी चतुर्थी का व्रत है।
 
10. 19 नवंबर गुरुवार को पंडव पंचमी है।
 
11. 20 नवंबर शुक्रवार को छठ व्रत और पूजा है और 21 तारीख को उसका पारण होगा। इसी दिन रात्रि से पंचक प्रारंभ होगा।
 
12. 22 नवंबर रविवार को गोपाष्टमी है। गाय की पूजा और उसका अलंकरण होगा।
 
13. 23 नवंबर सोमवार को अक्षय नवमी, आंवला नवमी और विष्णु की त्रिरात्रि व्रतारंभ होगा।
 
14. 25  नवंबर बुधवार को देवुत्थान एकादशी अर्धात देव दीपवली होगी। इस दिन से विवाह कार्य और सभी मंगल कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।
 
15. 27 नवंबर शुक्रवार को प्रदोष व्रत (शुक्ल) रहेगा।
 
16. 30 नवंबर सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा व्रत रहेगा। इसी दिन गुरु नानक जयंती भी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

31 अक्टूबर 2020 : आपका जन्मदिन