Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गीता जयंती कब है, क्यों मनाई जाती है?

हमें फॉलो करें गीता जयंती कब है, क्यों मनाई जाती है?
Geeta Jayanti 2023: मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन गीता जयंती मनाई जाती है। इस दिन से पाक्षिक समारोह आयोजित होता है और सभी गीता भवनों में गीता पर आधारित प्रवचन चलते हैं। इस साल 2023 को गीता जयंती की 5160वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 23 दिसंबर शनिवार 2023 के दिन गीता जयंती रहेगी।
 
क्यों मनाई जाती है गीता जयंती?
  1. जिस दिन श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था उस दिन मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी थी। इसीलिए इस दिन को गीता जयंती के रूप में मनाया जाने लाग।
  2. इस दिन कुरुक्षेत्र में महाभारत का युद्ध लड़ा गया था और तब लाखों लोग मृत्यु को प्राप्त हो गए थे।
  3. आर्यभट्‍ट के अनुसार महाभारत युद्ध 3137 ईपू में हुआ। 
  4. इसीलिए इस दिन उपवास करने से मन पवित्र तथा शरीर स्वस्थ होता है, पापों से छुटकारा मिलता है तथा जीवन में सुख-शांति आती है एवं मोक्ष मिलता है।
 
मोक्षदा एकादशी का महत्व क्या है?
  • मार्गशीर्ष के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहते हैं।
  • इस दिन श्रीकृष्‍ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था इसलिए इस दिन गीता जयंती भी रहती है।
  • इस दिन गीता पाठ करने से या गीता के उपदेश सुनने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  • मोक्षदा एकादशी व्रत के प्रभाव से भगवान श्री हरि विष्णु मोक्ष देते हैं।
  • व्रत रखने के साथ ही श्री हरि की पूजा करें और पूजा में धूप, दीप एवं नाना प्रकार की सामग्रियों से विष्णु को प्रसन्न करना चाहिए।
  • इतना ही नहीं इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण करने से उन्हें भी परम धाम का वास प्राप्त होता है।
webdunia
  • गीता में श्रीकृष्ण ने 574, अर्जुन ने 85, संजय ने 40 और धृतराष्ट्र ने 1 श्लोक कहा है। गीता के कुल 700 श्लोक 18 अध्याय में विभक्त हैं। श्रीमद्भागवत गीता में 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं, गीता का दूसरा नाम गीतोपनिषद है। 8 अध्याय में अध्याय विषाद योग में 46, सांख्य योग में 72, कर्म योग में 43, ज्ञान कर्म संन्यास योग में 42, कर्म संन्यास योग में 29, ध्यान योग अथवा आत्मसंयम योग में 47, ज्ञान विज्ञान योग में 30, अक्षर ब्रम्हयोग में 28, राजविद्या राजगुह्य योग में 34, विभूति विस्तार योग में 42, विश्वरूप दर्शन योग में 55, भक्ति योग में 20, क्षेत्र क्षेत्रजन विभाग योग में 35, गुणत्रय विभाग योग में 27, पुरुषोत्तम योग में 20, दैवासुर सम्पद विभाग योग में 24, श्रध्दात्रय विभाग योग में 28, मोक्ष संन्यास योग में 78 श्लोक है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्मार्त और वैष्णव कब करें एकादशी व्रत, पढ़ें शास्त्रोक्त जानकारी