Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कन्या संक्रांति का महत्व, मुहूर्त और पूजा विधि

हमें फॉलो करें surya in kanya rashi
, शुक्रवार, 15 सितम्बर 2023 (16:07 IST)
Kanya Sankranti 2023: सूर्य के कन्या राशि में गोचर को कन्या संक्रांति कहते हैं। सूर्य देव 17 सितंबर, 2023 को सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आओ जानते हैं कन्या संक्रांति का महत्व, पूजा विधि और पूजन का शुभ मुहूर्त।
 
कन्या संक्रांति का महत्व :
  • कन्या संक्रांति हिंदू सौर कैलेंडर में छठे महीने की शुरुआत का प्रतीक है।
  • कन्या संक्रांति का दिन पितरों के निमित्त शांति कर्म करने के लिए बहुत ही उत्तम होता है। 
  • इस दिन पितृ तर्पण या पिंडदान करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 
  • इस दिन पितरों की आत्मा की शांति कराने से सभी तरह के संकट दूर होते हैं।
  • कन्या संक्रांति के दिन गरीबों को दान दिया जाता है। दान देने से सभी तरह की आर्थिक समस्या का निराकरण होता है। 
  • इस दिन नदी स्नान करने के बाद सूर्य को अर्घ्‍य दें और फिर दान पुण्य का कार्य करें।
  • कन्या संक्रांति पर विश्वकर्मा पूजन भी किया जाता है जिस वजह से इस तिथि का महत्व अत्यधिक बढ़ जाता है। 
  • उड़ीसा और बंगाल जैसे क्षेत्रों में इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। 
  • उड़ीसा, आन्ध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, गुजरात, तेलांगना, तमिलनाडु, पंजाब और महाराष्ट्र में कन्या संक्रांति के दिन को साल के प्रारंभ के तौर पर माना जाता है जबकि बंगाल और असम जैसे कुछ राज्यों में इस दिन को साल की समाप्ति के तौर पर जाना जाता है।
 
कन्या संक्रांति पर पूजा का शुभ मुहूर्त:
  1. ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 04:40 से 05:27 तक।
  2. प्रातः सन्ध्या: प्रात: 05:03 से 06:14 तक।
  3. अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:57 से 12:46 तक।
  4. विजय मुहूर्त: दोपहर 02:24 से 03:13 तक।
  5. गोधूलि मुहूर्त: शाम को 06:29 से 06:52 तक।
 
कन्या संक्रांति पर शुभ योग:-
  1. सर्वार्थ सिद्धि योग : प्रात: 06:14 से 10:02 तक।
  2. अमृत सिद्धि योग : प्रात: 06:14 से 10:02 तक।
  3. द्विपुष्कर योग : सुबह 10:02 से 11:08 तक।
webdunia
कन्या संक्रांति की पूजा विधि:-
  • इस दिन प्रात: उठकर सबसे पहले पानी में तिल डालकार स्नान करें।
  • स्नान करके एक तांबे के लौटे में जल भरें और भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देकर उनकी पूजा करें।
  • अर्थात एक तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल फूल, चंदन, तिल और गुड़ मिलाकर सूर्य देव को जल चढ़ाया जाता है।
  • सूर्य को जल चढ़ाते हुए ओम सूर्याय नमः मंत्र का जाप किया जाता है।
  • कहते हैं कि पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
  • कन्या संक्रांति के दिन व्रत रखा जाता है। व्रत रखने का संकल्प लेकर श्रद्धा के अनुसार दान किया जाता है।
  • सूर्य देव को जल चढाने के बाद दान में आटा, दाल, चावल, खिचड़ी और तिल के लड्डू विशेष रूप से बांटे जाते हैं।
  • कन्या संक्रांति के दिन शाम को नदी में दीपदान करेंगे तो आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलेगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गणेश स्थापना 18 या 19 सितंबर को चतुर्थी की तिथि को लेकर कन्फ्यूजन करें दूर