Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मौनी अमावस्या पर करें 8 चीजें दान तो होगा बहुत ही शुभ

Advertiesment
Maghi Amavasya 2024
Maghi Amavasya 2024: 9 फरवरी 2024 शुक्रवार के दिन मौनी अमावस्या का स्नान होगा। माघ माह की अमावस्या को माघी और मौनी अमावस्या कहते हैं। मौनी अमावस्या पर स्नान, दान ( Mauni amavasya ka daan) और तर्पण का महत्व माना गया है। यह दिन पितृदोष से मुक्ति और पितृदेव का आशीष पाने के लिए महत्वपूर्ण है। इस दिन यदि आप 8 तरह के दानों में से कोई एक दान करेंगे तो होगा बहुत ही शुभ।
गंगा स्नान का महत्व:- पुराणों में माघ माह का महत्व बताया गया है। कहते हैं कि इस माह में गंगा का जल और भी ज्यादा पवित्र हो जाता है। इस जल को अमृत समान माना जाता है। इसी नदी में अमृत कुंभ का जल गिरा था। मौनी अमावस्या के दिन ही नहीं पूरे माघ माह में प्रतिदिन गंगा में डुबकी लगाना चाहिए। प्रतिदिन गंगा स्नान का यह अनुष्ठान पौष पूर्णिमा से आरम्भ होता है तथा माघ पूर्णिमा के दिन समाप्त होता है।
 
8 प्रकार के दान- Mauni amavasya ka daan: स्नान के बाद तर्पण और पिंडदान करना चाहिए और इसके बाद दान देने का महत्व है। दान में 1.अनाज, 2.वस्त्र-कंबल, 3.पलंग, 4.घी, 5. गौ शाला में गाय के लिए भोजन या चारा, 6. तिल-जौ, 7. आंवला और 8. गुड़।
इस दिन व्रत रखकर मौन रहना चाहिए। गंगा स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। गरीब एवं भूखे व्यक्ति को भोजन कराना चाहिए। गौशाला में गाय के लिए भोजन या चारे का दान अवश्य करें। हर अमावस्या की भांति माघ अमावस्या पर भी पितरों को तर्पण करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
ALSO READ: मौनी अमावस्या के 5 सरल उपाय, देंगे पितृदोष से मुक्ति

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज मौनी अमावस्या : जानें महत्व और शुभ मुहूर्त