Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Friday, 18 April 2025
webdunia

आंवला नवमी 2019 : आज के दिन ये 10 काम जरूर करें, मां लक्ष्मी ठहर जाएंगी घर में

Advertiesment
हमें फॉलो करें आंवला नवमी 2019
आंवला नवमी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाई जाती है। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा- अर्चना की जाती है। 
 
पुराणों के अनुसार आंवला नवमी के दिन किया गया दान, जप,तप और हवन हमेशा के लिए अक्षय हो जाता है। यानी वह कभी भी समाप्त नही होता। आंवला नवमी के दिन आपको क्या करना चाहिए। 
 
आंवला नवमी के दिन क्या करें 
 
1.आंवला नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा अवश्य करनी चाहिए। क्योंकि इस वृक्ष में भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों का ही वास होता है। 
 
2. आंवला नवमी के दिन आंवले का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस दिन आंवले का पौधा लगाना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। 
 
3.आंवला नवमी के दिन थोड़ी देर आंवले के वृक्ष के नीचे अवश्य बैठें। क्योंकि इस दिन आंवले के पेड़ से अमृत की वर्षा होती है। 
 
4. आंवला नवमी के दिन आंवले का सेवन अवश्य करना चाहिए।
 
5.आंवला नवमी के दिन अपने पूरे परिवार के साथ आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन अवश्य करना चाहिए।
 
6. आंवला नवमी के दिन पूरे परिवार को ऐसी जगह पर अवश्य ले जाएं जहां पर आंवले का वृक्ष लगा हो। 
 
7. आंवला नवमी के दिन कुष्मांड का दान करना काफी शुभ माना जाता है। इसलिए आंवला नवमी के दिन कुष्मांड का दान अवश्य करें। 
 
8. आंवला नवमी के दिन हो सके तो किसी निर्धन व्यक्ति को आंवले के पेड़ के नीचे बैठाकर भोजन अवश्य कराएं। 
9.आंवला नवमी के दिन ब्राह्मण को दान अवश्य देना चाहिए क्योंकि इस दिन का दान अक्षय होता है। जो कभी भी समाप्त नही होता।
 
10.आंवला नवमी के दिन तुलसी के पौधे को आंवला अवश्य अर्पित करें। ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होगा।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आंवला नवमी 2019 : आज के दिन यह 10 काम भूलकर भी न करें वरना मां लक्ष्मी चली जाएंगी घर से