Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जब भी तुलसी तोड़ें यह 3 सरल मंत्र बोल लीजिए, नहीं लगेगा किसी भी तरह का दोष

हमें फॉलो करें जब भी तुलसी तोड़ें यह 3 सरल मंत्र बोल लीजिए, नहीं लगेगा किसी भी तरह का दोष
धार्मिक पौराणिक ग्रंथों में तुलसी का बहुत महत्व माना गया है। जहां तुलसी का प्रतिदिन दर्शन करना पापनाशक समझा जाता है, वहीं तुलसी पूजन करना मोक्षदायक माना गया है। हिन्दू धर्म में देव पूजा और श्राद्ध कर्म में तुलसी आवश्यक मानी गई है। तुलसी पत्र से पूजा करने से व्रत, यज्ञ, जप, होम, हवन करने का पुण्य प्राप्त होता है। आइए जानते हैं तुलसी के पत्ते तोड़ने के 3 मंत्र : 
 
- ॐ सुभद्राय नमः
 
- ॐ सुप्रभाय नमः
 
- मातस्तुलसि गोविन्द हृदयानन्द कारिणी 
नारायणस्य पूजार्थं चिनोमि त्वां नमोस्तुते ।।
 
तुलसी को जल देते समय बोलें यह 1 मंत्र और पाएं समृद्धि का वरदान 
 
घर में हरा-भरा तुलसी का पौधा परिवार की पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक है। तुलसी पौधे को जल चढ़ाते हुए यह विशेष मंत्र बोला जाए तो समृद्धि का वरदान 1000 गुना बढ़ जाता है। रोग, शोक, बीमारी-व्याधि आदि से छुटकारा मिलता है। 
 
 
महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी
आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस देवउठनी एकादशी पर चढ़ाएं भगवान विष्णु को 17 तरह के फूल सिर्फ इस जन्म ही नहीं 10,000 जन्मों के पाप हो जाएंगे नष्ट