Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तुलसी मां की पावन स्तुति : नमो नमो तुलसी महारानी

हमें फॉलो करें तुलसी मां की पावन स्तुति : नमो नमो तुलसी महारानी
नमो नमो तुलसी महारानी 
नमो नमो हरि की पटरानी 
जाको दरस परस अघ नासे 
महिमा वेद पुराण बखानी 
साखा पत्र, मंजरी कोमल 
श्रीपति चरण कमल लपटानी 


धन्य आप ऐसो व्रत किन्हों 
सालिग्राम के शीश चढ़ानी 
छप्पन भोग धरे हरि आगे 
तुलसी बिन प्रभु एक ना मानी 
प्रेम प्रीत कर हरि वश किन्हें 
सांवरी सूरत ह्रदय समानी 
मीरा के प्रभु गिरधर नागर 
भक्ति दान दीजै महारानी 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय आंवला नवमी पर जानिए 10 बातें काम की...