Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वैशाख पूर्णिमा पर राशिनुसार करें यह उपाय, शीघ्र होगा विवाह...

Advertiesment
हमें फॉलो करें vaishakh purnima

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

जिन जातकों का प्रयास करने के बाद भी विवाह नहीं हो पा रहा है, वह जातक अपनी राशिनुसार वैशाख पूर्णिमा के दिन निम्न उपाय करें। 
 
मेष - मेष राशि वाले अविवाहित जातक वैशाख पूर्णिमा पर सुबह नर्मदा स्नान करें एवं रूद्र भगवान का पूजन व अभिषेक करें। यदि खुद न कर सके तो किसी पंडित से कराएं एवं स्वयं शिवाष्टक का पाठ करें।
 
वृषभ - वृषभ राशि वाले अविवाहित जातक वैशाख पूर्णिमा पर सुबह कावेरी के जल से स्नान करें एवं विष्णुजी के सहस्त्रनाम का पाठ करें।
 
मिथुन - मिथुन राशि वाले अविवाहित जातक वैशाख पूर्णिमा पर सुबह किसी ब्राह्मण जोड़े को भोजन कराएं एवं उनका पूजन कर आशीर्वाद लें। फिर शाम को गंगा (देवी) की स्तुति करें।
 
कर्क - कर्क राशि वाले अविवाहित जातक वैशाख पूर्णिमा पर सुबह क्षिप्रा स्नान करें एवं मां दुर्गा के बत्तीस नामों का पाठ करें। यह न कर पाएं तो सिर्फ देवी के दर्शन करें। 
 
सिंह - सिंह राशि वाले अविवाहित जातक वैशाख पूर्णिमा पर सुबह अपने स्नान के जल में देवदार डालकर स्नान करें एवं गौरी का पूजन करें। 
 
कन्या - कन्या राशि वाले अविवाहित जातक वैशाख पूर्णिमा पर सुबह स्नान में किसी भी तीर्थ का जल मिलाएं एवं किसी भिखारी स्त्री को भरपेट भोजन अपने हाथ से परोस कर खिलाएं। 
 
तुला - तुला राशि वाले अविवाहित जातक वैशाख पूर्णिमा पर सुबह किसी कन्या का पूजन करें एवं उसको वस्त्र का दान दें। कन्या पूजन के समय भगवती गौरी का स्मरण करें। 
 
वृश्चिक - वृश्चिक राशि वाले अविवाहित जातक वैशाख पूर्णिमा पर सुबह स्नान के जल में शरफोक डालकर स्नान करें एवं गणेशजी के दर्शन करके गणेश चालीसा का पाठ करें।
 
धनु - धनु राशि वाले अविवाहित जातक वैशाख पूर्णिमा पर सुबह गणेश-गौरी (पैसे व सुपारी की बनाकर) का पूजन कर गणपति अथर्वशीष एवं श्री सूक्तम के द्वारा पंडित से अभिषेक कराएं। 
 
मकर - मकर राशि वाले अविवाहित जातक वैशाख पूर्णिमा पर सुबह स्नान के जल में नागरमोथा एवं गंगा जल मिलाएं। पूजन में शिवाष्टक का पाठ करें।
 
कुंभ - कुंभ राशि वाले अविवाहित जातक वैशाख पूर्णिमा पर सुबह विष्णुजी का पूजन करें एवं लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करें।
 
मीन - मीन राशि वाले अविवाहित जातक वैशाख पूर्णिमा पर सुबह स्नान में गंगा जल मिलाएं एवं गुरु और कन्या का पूजन करें। साथ ही उनको भोजन भी कराएं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैशाख पूर्णिमा विशेष : ऐसे करेंगे पूजन तो होगा पापों का नाश...