Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

vaishkh amavasya 2024: वैशाख अमावस्या पर कर लें मात्र 3 उपाय, मां लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न

Advertiesment
Vaishakha amavasya do this work
Vaishkh amavasya 2024: 8 मई 2024 को वैशाख मास की अमावस्या रहेगी। इस दिन गुरुवार रहेगा। इस दिन शनि महाराज की जयंती भी मनाते हैं। धर्म-कर्म, स्नान-दान और पितरों के तर्पण के लिए के लिए इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। काल सर्प दोष से मुक्ति के लिए भी यह शुभ है। यदि आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं तो अमावस्या के दिन मात्र 3 उपाय करें।
 
अमावस्या आरम्भ: 7 मई  2024 को 11:43:03 से
अमावस्या समाप्त: 8 मई 2024 को 08:53:47 पर
 
1. शनिवार और अमावस्या के दिन माता लक्ष्मी का वास पीपल में होने की मान्यता है। इसलिए अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की जड़ में सुबह जल चढ़ाना चाहिए और संध्या के समय दीपक जलाना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
2. इस दिन कन्याओं, गरीबों या किसी ब्राह्मण को भोजन कराना चाहिए। भोजन कराने केा बाद दान दक्षिणा देना चाहिए। इससे भी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। निर्धन व्यक्ति या ब्राह्मण को भोजन और यथाशक्ति वस्त्र और अन्न का दान करना चाहिए।
 
3. धार्मिक शास्त्रों में वैशाख अमावस्या का विशेष महत्व होने के कारण इस दिन गंगा स्नान, भगवान श्रीहरि नारायण की उपासना करना चाहिए। इन कार्यों से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर जीवन की हर बाधा को दूर करती हैं। धन, सुख-समृद्धि और मोक्ष प्राप्ति का वरदान मिलता हैं।
ALSO READ: वैशाख अमावस्या का पौराणिक महत्व क्या है?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

08 मई 2024 : आपका जन्मदिन