Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Chaturmas 2024: चातुर्मास के 4 माह, किस माह में क्या करें, जानें

हमें फॉलो करें Chaturmas 2024: चातुर्मास के 4 माह, किस माह में क्या करें, जानें

WD Feature Desk

, रविवार, 21 जुलाई 2024 (15:50 IST)
Chaturmas 2024: इस साल चातुर्मास 17 जुलाई से 12 नवंबर 2024 तक रहेगा। इस माह के चार माह रहने के कारण इसे चातुर्मास कहते हैं। ये चार माह हैं- सावन, भाद्रपद, आश्विन और कार्तिक। हर माह में कुछ अलग कार्य और पूजा की जाती है। आओ जानते हैं कि किस माह में क्या करें। इन चार महीनों में चार देवी-देवताओं की विशेष कृपा मिलती है।
 
सावन माह:-
चातुर्मास का पहला महीना सावन होता है। चातुर्मास में भगवान विष्णु क्षीर सागर में चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं और तब भगवान शिव सृष्टि का संचालन करते हैं। इस माह भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं। सोमवार को शिवलिंग पर जलाभिषेक करें और मंगलवार को माता पार्वती की पूजा। सावन के महीने में शिव आराधना और उनकी उपासना से हर मनोकामना पूरी हो सकती है। इस माह में सभी तरह की समस्या का समाधान होता है। सावन का पावन महीना 22 जुलाई से 19 अगस्त तक रहेगा।ALSO READ: Chaturmas 2024: चातुर्मास में करें भगवान विष्णु के साथ इन 9 देवी एवं देवता पूजा, सबकुछ ठीक हो जाएगा
 
भाद्रपद माह:-
चातुर्मास का दूसरा महीना है भाद्रपद है जिसमें भगवान श्रीकृष्ण और गणेशजी की कृपा प्राप्त होती हैं। इस माह में श्रीकृष्ण का प्राकट्य हुआ था और इसी महीने में भगवान गणेश के 11 दिन के गणपति उत्सव की भी धूम रहती है। संतान प्राप्ति के प्रयोग के लिए यह सर्वोत्तम महीना माना गया है। पूरे माह में श्रीमद्भागवत का पाठ करना अत्यंत शुभ फलदायी हैं। भाद्रपद 20 अगस्त से 18 सितम्बर तक रहेगा।
 
आश्विन (शरद) माह:-
चातुर्मास का यह तीसरा माह माता दुर्गा का माह है। यह शक्ति पूजा, आराधना और उत्सव का माह है। इसी के साथ ही यह पितरों की शांति और तृप्ती का माह भी है। इसी महीने में शारदीय नवरात्रि के 9 दिन और श्राद्ध पक्ष के 16 दिन रहते हैं। जीवन में हर तरह के विजय और वरदान का यह माह है। इस माह में दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य करना चाहिए। इस बार आश्विन का महीना 19 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2024 तक रहेगा।ALSO READ: Chaturmas 2024: चातुर्मास शुरू, 4 राशियां रहें सावधान, 3 को मिलेगा संकट का समाधान
 
कार्तिक मास:-
चातुर्मास का अंतिम महीना यानी कार्तिक माह भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का माह है। इस माह देव उठ जाते हैं और शुभ काम शुरू हो जाते हैं। इस महीने में धन का सबसे बड़ा पर्व दीवाली आता है। इसी महीने में तुलसी और शालिग्राम का अद्भुत विवाह भी होता है। इसी महीने में चातुर्मास समाप्त होता है। यह माह 18 अक्टूबर 2024 से 12 नवंबर तक रहेगा।ALSO READ: चातुर्मास में इस बार करें ये खास 4 काम तो जीवनभर का मिट जाएगा संताप

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

sawan somwar 2024: सावन के प्रथम सोमवार पर कर लें ये 6 उपाय, पैसों की तंगी हो जाएगी दूर