Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुरु सेवा के दिव्य उदाहरण श्रीराम

Advertiesment
हमें फॉलो करें मर्यादा पुरुषोत्तम
भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से जाना जाता है। कहते है कि वे गुरु की सेवा में सदैव तत्पर रहते थे। राम अपने शिक्षागुरु विश्वामित्र के पास बहुत ही संयम, विनय और विवेक से रहते थे। उनके संदर्भ में तुलसीदास ने कहा है कि :-

'मुनिवर सयन कीन्हीं तब जाई।

लागे चरन चापन दोऊ भाई॥

जिनके चरन सरोरुह लागी।

करत विविध जप जोग विरागी॥

बार बार मुनि आज्ञा दीन्हीं।

रघुवर जाय सयन तब कीन्हीं॥

गुरु ते पहले जगपति जागे राम सुजान।'



सीता-स्वयंवर के दौरान जब वहाँ उपस्थित सभी राजा धनुष उठाने का एक-एक करके प्रयत्न कर रहे थे तब भगवान राम संयम और विवेक धारण करके वहाँ बैठे रहे। जब गुरु विश्वामित्र ने उन्हें आज्ञा दी तभी वे खड़े हुए और सर्वप्रथम उन्हें प्रणाम करके धनुष उठाया।

webdunia
FILE


श्रीराम कितने विवेकशील थे, इसका सबसे बड़ा उदाहरण- जब गुरु वशिष्ठजी उनको राज्योचित शिक्षण देने के लिए महल में आते हैं तब देखने को मिलता है। सद्गुरु देव के आगमन का समाचार मिलते ही श्रीराम सीतासहित दरवाजे पर आकर उनका सम्मान करते हैं।

कहा जाता है कि-

'गुरु आगमनु सुनत रघुनाथा। द्वार जाय पद नावउ माथा॥

सादर अरघ देइ घर आने। सोरह भांति पूजि सनमाने॥

गहे चरन सिय सहित बहोरी। बोले राम कमल कर जोरी॥'


इसके उपरांत श्रीराम भक्ति भावपूर्वक वशिष्‍ठजी को कहते हैं- 'हे नाथ! आप पधारे। आपके आगमन से घर पवित्र हो गया। परन्तु होना तो यह चाहिए था कि आप समाचार भेज देते तो यह दास स्वयं आपकी सेवा में उपस्थित हो जाता।'

श्रीराम की ऐसी विनम्र भक्ति से गुरुदेव प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद देते हैं

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi