Other Festivals %e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%98 %e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a4%a5%e0%a4%be 112010700182_1.htm

rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

माघ स्नान की कथा

नर्मदा से जुड़ी है माघ मास की कथा

Advertiesment
हमें फॉलो करें माघ स्नान की कथा
ND

स्कंदपुराण के रेवाखंड में माघ स्नान की कथा के उल्लेख में आया है कि प्राचीन काल में नर्मदा तट पर शुभव्रत नामक ब्राह्मण निवास करते थे। वे सभी वेद शास्त्रों के अच्छे ज्ञाता थे। किंतु उनका स्वभाव धन संग्रह करने का अधिक था।

उन्होंने धन तो बहुत एकत्रित किया। वृद्घावस्था के दौरान उन्हें अनेक रोगों ने घेर लिया। तब उन्हें ज्ञान हुआ कि मैंने पूरा जीवन धन कमाने में लगा दिया अब परलोक सुधारना चाहिए। वह परलोक सुधारने के लिए चिंतातुर हो गए।

webdunia
ND
अचानक उन्हें एक श्लोक याद आया जिसमें माघ मास के स्नान की विशेषता बताई गई थी।

शुभव्रत उसी श्लोक के आधार पर नर्मदा में स्नान करने लगा।

इसी बीच उनका स्वास्थ्य और अधिक खराब हो गया और उन्होंने प्राण त्याग दिए। माघ मास के स्नान करने से उन्हें स्वर्ग की प्राप्ति हुई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi