Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(चतुर्दशी तिथि)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण त्रयोदशी
  • शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
  • व्रत/मुहूर्त-गुरु अस्त (पश्चिम), शिव चतुर्दशी
  • राहुकाल-प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

चेटीचंड : एक नजर में

हमें फॉलो करें चेटीचंड : एक नजर में
मिठो असांजो प्रेम, मिठो असांजो मन
मिठी असांजी बोली, मिठो असांजो लाल

चेटीचंड जूं लख-लख वाधायूं।

यह उन एसएमएस में से एक उदाहरण है जो सिंधी परिवारों ने चेटीचंड की बधाइयां देने के लिए एक-दूसरे को भेजेंगे।

चेटीचंड पर्व की शुरुआत सुबह टिकाणे (मंदिरों) के दर्शन व बुजुर्गों के आशीर्वाद से होती है।

ऐसे लोग जिनकी मन्नत-मुराद पूरी हुई, वे बाराणे (आटे की लोई में मिश्री, सिन्दूर व लौंग) व आटे के दीए बनाकर पूजा करके उसके बाद उसे जल में प्रवाहित करते है। इसका प्रयोजन मुराद पूरी होने पर ईश्वर के प्रति आभार के साथ ही जल-जीवों के भोजन की व्यवस्था करना भी है।

इस दिन नवजात शिशुओं का मंदिरों में मुंडन भी कराया जाता है। दिन भर पूजा-अर्चना के बाद शाम होते-होते लोग शोभायात्रा में शामिल होने या अपने-अपने अंदाज से चेटीचंड मनाने निकल पड़े थे। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi