Publish Date: Tue, 06 Aug 2024 (17:24 IST)
Updated Date: Wed, 07 Aug 2024 (13:43 IST)
शरत कमल, हरमीत देसाई और मानव ठक्कर की भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम को पेरिस ओलंपिक में मंगलवार को हुये राउंड ऑफ 16 मुकाबले में चीन से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ टेबल टेनिस में भारत का अभियान समाप्त हो गया हैं।
आज यहां हुये मुकाबले में देसाई और ठक्कर युगल प्रतियोगिता का पहला मैच मा लोंग और वांग चुकिन के खिलाफ सीधे गेम (11-2, 11-3, 11-7) में हार गए।
इसके बाद शरत कमल पेरिस 2024 एकल स्वर्ण पदक विजेता फैन जेंडॉन्ग के खिलाफ शुरुआती बढ़त लेने के बावजूद, चीनी पैडलर ने दूसरा मैच 9-11, 11-7, 11-7, 11-5 से जीत लिया।
तीसरे गेम में, ठक्कर का वांग चुकिन से कोई मुकाबला नहीं था। वांग चुकिन ने 11-9, 11-6, 11-9 से जीत हासिल की।
इस हार से भारतीय पुरुष टेबल टेनिस खिलाड़ियों का पेरिस ओलंपिक में अभियान समाप्त हो गया।
About Writer
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें