Paris Olympics : कब होगा विनेश फोगाट का फाइनल, कितनी बजे मीराबाई चानू का मुकाबला
पेरिस ओलंपिक में भारत का 12वें दिन का कार्यक्रम
Publish Date: Wed, 07 Aug 2024 (07:40 IST)
Updated Date: Wed, 07 Aug 2024 (07:47 IST)
India in Paris Olympics : विनेश फोगाट आज कुश्ती में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिला सकती है। अविनाश साबले, मीराबाई चानू से भी देश को पदक की उम्मीद। भारत का पेरिस ओलंपिक में प्रतियोगिताओं के 12वें दिन बुधवार का कार्यक्रम इस प्रकार है:
एथलेटिक्स:
मिश्रित मैराथन पैदल चाल रिले (पदक चरण) : प्रियंका गोस्वामी और सूरज पंवार - सुबह 11.00 बजे
पुरुष ऊंची कूद (क्वालीफिकेशन) : सर्वेश कुशारे - दोपहर 1.35 बजे
महिला भाला फेंक (क्वालीफिकेशन): अन्नू रानी - दोपहर 1.55 बजे
महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ (पहला चरण): ज्योति याराजी (हीट चार) - दोपहर 2.09 बजे
पुरुषों की त्रिकूद (क्वालीफिकेशन): प्रवीण चित्रवेल और अब्दुल्ला अबूबकर नारंगोलिंटेविडा - रात 10.45 बजे
पुरुषों की 3,000 मीटर स्टीपलचेज: अविनाश साबले - देर रात 1.13 बजे ( बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात)
गोल्फ:
महिला व्यक्तिगत : अदिति अशोक और दीक्षा डागर - दोपहर 12.30 बजे
टेबल टेनिस:
महिला टीम (क्वार्टर फाइनल): भारत (श्रीजा अकुला, मनिका बत्रा और अर्चना गिरीश कामथ) बनाम जर्मनी - दोपहर 1.30 बजे
कुश्ती:
महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा (प्री-क्वार्टर फाइनल): अंतिम पंघाल बनाम येनेप येटगिल - दोपहर 3.05 बजे
भारोत्तोलन:
महिला 49 किग्रा (पदक चरण): सैखोम मीराबाई चानू - रात 11.00 बजे।
Edited by : Nrapendra Gupta