Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर में गजानन के अलग-अलग रूप (फोटो)

Advertiesment
हमें फॉलो करें गणेश फोटो
, बुधवार, 7 सितम्बर 2016 (17:05 IST)
इंदौर के पीर गली इलाके में बालाजी ग्रुप द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा में भगवान गणेश को देशद्रोही रूपी राक्षस का वध करते हुए बताया गया है। यहां 13 वर्षों से गणेशोत्सव का आयोजन हो रहा है। 

(सभी चित्र: धर्मेन्द्र सांगले)
webdunia

साईंराम मित्र मंडल, कमाठीपुरा के गणेशजी सड़क सुरक्षा का संदेश दे रहे हैं। इसमें वे लोगों से हैलमेट लगाने की अपील कर रहे हैं। यहां 15 वर्षों से गणेशोत्सव का आयोजन हो रहा है। 
webdunia

इमली बाजार चौराहा गणेशोत्सव समिति ने शिव रूप में ही गणेशजी स्थापित किए हैं। यहां 20 वर्ष से आयोजन हो रहा है। 
webdunia

श्री भोई मोहल्ला गणेशोत्सव समिति द्वारा आकर्षक गणेशजी स्थापित किए गए हैं। क्षेत्र में 15 वर्षों से गणेशोत्सव का आयोजन हो रहा है। 
webdunia
नंदानगर साईं मंदिर में भी गणेश स्थापना की गई। 
webdunia

श्री भैरव भवानी गणेशोत्सव समिति तिलकपथ पर भी आकर्षक गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। यहां 15 वर्षों से गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
webdunia

बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का संदेश देते भगवान गणेश। संस्था साईं गणेश उत्सव समिति सुभाष मार्ग ने ऐसी ही गणेश प्रतिमा स्थापित की है। यहां गणेशोत्सव का छठा वर्ष है। 
webdunia

नूतन मंडल जेल रोड ने केदारनाथ की थीम पर गणेश पंडाल को सजाया है। यहां 58 वर्षों से गणेशोत्सव का आयोजन हो रहा है। 
webdunia

बाल गोपाल मित्रमंडल, काछी मोहल्ला का गणेश पंडाल तिरंगा यात्रा पर आधारित है। यहां 48 वर्षों से गणेशोत्सव का आयोजन हो रहा है। 
webdunia

मां कनकेश्वरी गणेशोत्सव समिति गोल स्कूल नंदानगर के गणेश पंडाल में 12 ज्योतिर्लिंगों की झांकी सजाई गई है। यहां भोजन भंडारे का भी सतत आयोजन किया जा रहा है। 
webdunia

 'पलासिया का राजा'। पलासिया में 10 वर्षों से गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां पंडाल बाहुबली की थीम पर आधारित है। 
webdunia

एकता गणेशोत्सव समिति विनोबा नगर में गणेशजी नंदी पर सवार हैं। यहां 19 वर्षों से गणेश प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। 
webdunia

जयश्री गणेश मित्र मंडल तिलक नगर द्वारा गणेशजी को मयूर पंखों से सजाया गया है। इसमें 1001 मोरपंखों का उपयोग किया गया है। प्रतिमा 16 मोर दिखाई देते हैं। यहां 4 वर्षों से गणोत्सव का आयोजन हो रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चीन के सरकारी बैंकों में हजारों की छंटनी