Publish Date: Thu, 09 Oct 2014 (15:10 IST)
Updated Date: Thu, 09 Oct 2014 (15:28 IST)
इंदौर। आठ अक्टूबर से इंदौर में जारी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का औपचारिक उद्घाटन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। इस अवसर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी, टाटा समूह के साइरस मिस्त्र, एडीएजी के अनिल अंबानी समेत कई अन्य उद्योगपति भी मौजूद थे। मोदी ने इस अवसर पर कहा कि 100 अरब डॉलर का विदेशी निवेश भारत का दरवाजा खटखटा रहा है और अब यह राज्यों पर निर्भर करता है कि वे जितना चाहें इसका लाभ उठा सकते हैं।