Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2024 : नए साल की शुरुआत आस्था और भक्ति के साथ, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Advertiesment
हमें फॉलो करें New Year
, सोमवार, 1 जनवरी 2024 (16:58 IST)
लोगों ने 2024 के पहले दिन की शुरुआत आस्था और भक्ति के साथ की। देश के बड़े मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। उज्जैन के महाकाल मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड टूट गया। भस्मआरती के पश्चात मंदिर में सामान्य दर्शनों का सिलसिला शुरू हुआ। देखें फोटोज देश के मंदिरों में श्रद्धालुओं की लगीं कतारें-
 
नए वर्ष की पहली भस्मआरती में देश भर के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए जिन्होंने नंदीगृह सहित कार्तिकेय और गणेश मंडप में बैठकर भगवान की आरती के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
नए वर्ष की पहली भस्मआरती में देश भर के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए जिन्होंने नंदीगृह सहित कार्तिकेय और गणेश मंडप में बैठकर भगवान की आरती के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
पटना के महावीर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। लोगों ने भगवान से सुख और समृद्धि के लिए कामना की। 
2 दिन पहले मकरविलक्कू उत्सव के लिए खोले गये सबरीमला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में नव वर्ष के दिन भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर सुबह तीन बजे खोला गया। इसके बाद निर्मल्यम् और अभिषेकम् अनुष्ठानों के बाद भगवान अयप्पा की मूर्ति का घी से भरे 18,018 नारियल से अभिषेक किया गया।
अंग्रेजी नए साल के पहले दिन प्रयागराज में आरती की गई।
नववर्ष के पहले दिन लोग भगवान की एक झलक देखना चाहते थे। आप भीड़ देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि लोग दर्शनों के लिए कितने आतुर हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नए साल के पहले दिन शेयर बाजार में रही हल्की शुरुआत, सेंसेक्स व निफ्टी में रही मामूली बढ़त