Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तमिलनाडु की अनुकृति वास बनीं मिस इंडिया 2018

webdunia
मुंबई। तमिलनाडु की 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा अनुकृति वास के सिर मिस इंडिया 2018 का ताज सजा गया है। यहां आयोजित एक समारोह में उन्होंने 'एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया' का खिताब जीत लिया।
webdunia
देश की प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में हरियाणा की मीनाक्षी चौधरी (21) को फर्स्ट रनर - अप घोषित किया गया जबकि आंध्र प्रदेश की श्रेया राव कामवारापू (23) सेकंड रनर - अप रहीं।
webdunia
समारोह के प्रस्तोता फिल्मकार करण जौहर और बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना थे। इस समारोह में करीना कपूर खान, जैकलीन फर्नांडीज और माधुरी दीक्षित जैसी अभिनेत्रियों और 2017 की विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर ने भी प्रस्तुति दीं।
webdunia
इस प्रतियोगिता के लिए जजों के पैनल में क्रिकेटर के एल राहुल और इरफान पठान के अलावा अभिनेता बॉबी देओल, मलाइका अरोड़ा तथा कुणाल कपूर शामिल थे।