Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टाइगर और दिशा ने दिल्ली के कॉलेज में हेलिकॉप्टर से ली धांसू एंट्री!

webdunia
सबसे प्रतीक्षित फ़िल्मों में से एक बागी-2 की मुख्य जोड़ी टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी देश की राजधानी पहुंचे और दोनों ने राजधानी के बागियों से खास मुलाक़ात कर अपनी फिल्म का प्रचार किया।
webdunia
टाइगर और दिशा राजधानी में भी एक अनोखी एंट्री करना चाहते थे और इसलिए मुंबई की तरह यहां भी दोनों ने हेलिकॉप्टर से दमदार एंट्री लेकर हर किसी को आश्चर्यचकित कर दिया।
webdunia
रिबेल और बागी के संकेत के रूप में दोनों ने अपने हाथ में एक बांदाना बांधा हुआ था।
webdunia
कॉलेज के छात्रों ने कलाकारों की आवभगत में उनके लिए परफॉर्म किया और एक प्रशंसक ने दिशा के लिए रैप भी लिखा जिसे सुन कर दिशा काफ़ी प्रभावित हो गई।
webdunia
बागी-2, 2016 में आई सुपरहिट फिल्म बागी का सीक्वल है। वहीं, जब से फ़िल्म की घोषणा हुई है तब से फ़िल्म सुर्खियां बटोर रही हैं।
webdunia
साजिद नाडियाडवाला की इस फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नज़र आएगी।
webdunia
हाल ही में रिलीज हुए फ़िल्म के दोनों गानों में टाइगर और दिशा की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
webdunia
साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित बागी-2 को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 30 मार्च 2018 को रिलीज होगी।