Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख खान ने भारत-ब्रिटेन व्यापार समिति में लगाए चार चांद

webdunia
सुपरस्टार शाहरुख खान को लंदन में बिजनेस शिखर सम्मेलन में 'भारतीय सिनेमा को विश्व स्तर पर अपने बेजोड़ योगदान के लिए गेम चेंजर' के रूप में सम्मानित किया गया है।
webdunia
शाहरुख खान ने कई बार अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का सर गर्व से ऊपर किया है।
webdunia
ईटी इंडिया - यूके स्ट्रैटेजिक कॉन्क्लेव, भारत और ब्रिटेन के बीच आर्थिक संबंधों पर चर्चा करने वाले एक विशेष व्यावसायिक शिखर सम्मेलन में ग्लोबल आइकॉन ने अपनी उपस्थिति से चांद लगा दिए थे। यह कार्यक्रम लंदन में कल आयोजित किया गया था।
webdunia
शाहरुख खान ने कहा कि भारत में टेलीविजन के विकास की तुलना में भारतीय फिल्मों का विकास बहुत छोटा रहा है। दर्शकों के क्षेत्र में सिनेमाघरों का अनुपात अभी भी बहुत छोटा है, हमारे पास दर्शकों की तुलना में बहुत कम सिनेमाघर हैं।
webdunia
'गेम चेंजर्स ऑफ इंडिया' नामक एक कॉफी टेबल बुक का भी शिखर सम्मेलन में अनावरण किया गया जिसमें शाहरुख खान को अन्य सफल नेताओं के साथ शामिल किया गया है।