Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंडियन आइडल 12 में स्पेशल गेस्ट बनकर आएंगी नीतू कपूर

webdunia
मुंबई। इंडियन आइडल लंबे समय से देशभर के संगीत प्रेमियों के दिलों में एक खास जगह बना चुका है। इस वीकेंड इंडियन आइडल के मंच पर नीतू कपूर मेहमान बनकर आएंगी, जहां टॉप 10 कंटेंस्टेंट्स ऋषि कपूर के सदाबहार गाने पेश करेंगे।
webdunia
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पहले चॉकलेट बॉय ऋषि कपूर को सेलिब्रेट करने के लिए ये सारे कंटेंस्टेंट्स उनके मशहूर गाने सुनाएंगे। इस एपिसोड को और खास बनाने के लिए ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर भी मौजूद रहेंगी।
webdunia
इस मौके पर नीतू कपूर अपने करियर, ऋषि कपूर और कपूर खानदान के बारे में भी कुछ दिलचस्प किस्से भी सुनाएंगी।
webdunia
इस दौरान कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ सभी जज भी नीतू कपूर के साथ शानदार वक्त गुजारेंगे और नीतू भी सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाएंगी।