Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नई मर्सिडीज बेंज सी-क्लास हुई लांच

webdunia
नई दिल्ली। लक्जरी कार बनाने वाली मर्सिडीज बेंज ने भारतीय बाजार में सी-क्लास के तीन उन्नत संस्करण उतारे, जिनकी कीमत 40 लाख रुपए से लेकर 48.50 लाख रुपए (दिल्ली एक्स शोरुम) है।
webdunia
सी-क्लास का नया मॉडल केवल डीजल में ही उपलब्ध होगा। नए मॉडल के बाह्य और आतंरिक हिस्से को काफी आकर्षक बनाया गया है।
webdunia
सी क्लास का डीजल मॉडल तीन संस्करणों सी-220 डी प्राइम, सी-220 डी प्रोगेसिव और सी-300 डी एएमजी में उपलब्ध होगा। सी-220 की दिल्ली में एक्स शोरुम कीमत 40 लाख रुपए और अन्य दो मॉडलों की क्रमश 44.25 लाख और 48.50 लाख रुपए होगी।