Photo Gallery Miscellaneous Specials World Telecommunication Day 2021 4383.htm

rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्यों मनाया जाता है विश्व दूरसंचार दिवस?

webdunia
विश्व दूरसंचार दिवस (world telecommunication day) हर साल 17 मई को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का खास उद्देश्य है दूरसंचार प्रौद्योगिकी के प्रति लोगों को जागरूक करना। कोरोना काल में इस माध्यम का महत्व कई गुना बढ़ गया है।
webdunia
समाज में इसकी अलग भूमिका स्थापित हुई है। संचार की इस तकनीक से आज घर में बैठें लोग अपनों से फिर भी जुड़े हैं, यह सर्वश्रेष्ठ बात है। इस बार 52वां विश्व दूरसंचार दिवस मनाया जा रहा है। 17 मई 1969 को सबसे पहले इसे मनाया गया था।
webdunia
साल 2005 में यूनाइटेड नेशन महासभा में इसे सूचना दिवस के तौर पर घोषित किया गया था। हर साल एक नई थीम होती है। इस बार थीम ‘चुनौतीपूर्ण समय में डिजिटल परिवर्तन को गति देना’ है। कोरोना काल में यह थीम पूर्ण रूप से न्यायिक है।
webdunia
समूचे विश्व के लिए कोरोना काल एक चुनौतीपूर्ण समय है लेकिन डिजिटल रूप से मजबूत होने के नाते कई लोगों तक मदद पहुंच रही है। स्कूली शिक्षा से लेकर दूर बैठे विदेशों में परिजन, वर्क फ्रॉम होम, सहित अन्य कार्य सिर्फ घर बैठकर किए जा रहे हैं।
webdunia
इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन के मुताबिक, ‘कोविड-19 ने देशों के बीच और देशों के भीतर चौंकाने वाली डिजिटल असमानताओं को भी सामने लाया है।’ संचार (कम्यूनिकेशन) के बदलते माध्यम में आज डिजिटल कम्यूनिकेशन की बड़ी भूमिका रही है।