Photo Gallery News Current Affairs Snowfall In Vaishno Devi 3887.htm

rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बर्फ का नजारा और मां भगवती दर्शन की है इच्छा तो चले आइए वैष्णो देवी के दरबार में

webdunia
जम्मू। माता वैष्णो देवी के भवन पर देर शाम मौसम का पहला हिमपात हुआ है। त्रिकुटा पर्वत पर डेढ़ फीट, भैरव घाटी में एक फीट, भवन पर पांच इंच व सांझीछत पर तीन से चार इंच बर्फ रिकॉर्ड की गई।
webdunia
ऐसे में अगर आप एक पंथ दो काज अर्थात बर्फीली चोटियों की सैर और मां भगवती के दर्शनों की इच्छा रखते हैं तो वैष्णो देवी के दरबार में चले आइए।
webdunia
हिमपात से देशभर से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं के चेहरे खिल गए। वहीं पटनीटॉप और नत्था टॉप में भी खूब बर्फबारी हुई।
webdunia
कटरा में पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश जारी है। त्रिकुटा पर्वत पर इस मौसम में पहली बार हिमपात हुआ है। इसके चलते समूचा प्रदेश ठंड से कांप रहा है।
webdunia
बर्फ की सफेद चादर से ढंकी त्रिकुटा पर्वत की चोटियां ही नहीं यात्रा मार्ग में अनेकों स्थानों पर जमे एक से दो फुट के बर्फ के ढेर भी पुकार रहे हैं।
webdunia
इस बर्फबारी के बाद हालात चाहे कुछ भी हों, मन में बर्फ के नजारे देखने और मां भगवती के दर्शन करने की इच्छा लेकर आने वालों की कमी नहीं है।